Rohit Sharma And Virat Kohli Next Series: लंबे अंतराल के बाद वनडे में दिखेगी रोहित शर्मा और विराट कोहली की स्टार जोड़ी, जानें अगली वनडे सीरीज कब

भारतीय क्रिकेट फैंस को इस साल अपनी पसंदीदा स्टार जोड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को वनडे फॉर्मेट में देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा. टीम इंडिया इस साल की पहली वनडे सीरीज खेलने के बाद लंबे अंतराल के बाद दोबारा इस फॉर्मेट में उतरेगी. ऐसे में इंदौर में होने वाला मुकाबला रोहित-विराट के चाहने वालों के लिए बेहद खास माना जा रहा है.

विराट कोहली, रोहित शर्मा (Photo Credits: X/@BCCI)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 3rd ODI Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 18 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला इंदौर (Indore) के होलकर क्रिकेट स्टेडियम (Holkar Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टीम इंडिया को सात विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman GIll) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. यह भी पढ़ें: Rohit Sharma ODI Stats At Holkar Stadium: इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, यहां देखें 'हिटमैन' के आकंड़ें

दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में होगा. सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है. ऐसे में आखिरी मुकाबला करो या मरो वाला होगा. टीम इंडिया का इंदौर के होलकर मैदान पर कमाल का प्रदर्शन रहा है. टीम इंडिया ने यहां सात वनडे मुकाबले खेले हैं. इस मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होंगी. इस मैच के बाद अगली सीरीज 6 महीने बाद है जब रो-को भारत के लिए खेलते नजर आएंगे.

भारतीय क्रिकेट फैंस को इस साल अपनी पसंदीदा स्टार जोड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को वनडे फॉर्मेट में देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा. टीम इंडिया इस साल की पहली वनडे सीरीज खेलने के बाद लंबे अंतराल के बाद दोबारा इस फॉर्मेट में उतरेगी. ऐसे में इंदौर में होने वाला मुकाबला रोहित-विराट के चाहने वालों के लिए बेहद खास माना जा रहा है.

वनडे के बाद टी20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम ने नए साल की शुरुआत न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से की है। सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब फैंस को तीसरे व आखिरी मैच का बेसब्री से इंतजार है. वनडे सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, लेकिन इसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली नजर नहीं आएंगे. दोनों दिग्गज पहले ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.

रोहित-विराट अगली किस सीरीज में खेलेंगे?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली लगभग छह महीने तक इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहेंगे. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 और आईपीएल 2026 के बाद ही टीम इंडिया दोबारा वनडे क्रिकेट खेलेगी. जून 2026 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इसी सीरीज में एक बार फिर रोहित-विराट को भारतीय जर्सी में देखने की उम्मीद है.

आगे किन सीरीज में दिख सकती है स्टार जोड़ी

अफगानिस्तान सीरीज के बाद टीम इंडिया जुलाई 2026 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दौरे पर जाएगी, जहां 3 मैचों की वनडे सीरीज प्रस्तावित है. इसके बाद सितंबर में भारत का बांग्लादेश क्रिकेट टीम दौरा होना है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इस सीरीज पर संशय बना हुआ है. सितंबर में ही भारत वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के दौरे पर जाएगा, जहां 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद अक्टूबर-नवंबर में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर वनडे सीरीज खेलेगी.

फैंस के लिए क्यों खास है इंदौर का मुकाबला

लंबे ब्रेक की वजह से रोहित शर्मा और विराट कोहली को वनडे में खेलते देखने का मौका कम होगा. यही कारण है कि मौजूदा सीरीज का इंदौर मुकाबला फैंस के लिए बेहद अहम बन गया है. हर कोई चाहता है कि इस मैच में दोनों दिग्गज अपने बल्ले से यादगार प्रदर्शन करें. 2026 में रोहित-विराट की वनडे वापसी भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी खबर होगी. फिलहाल फैंस को धैर्य रखना होगा, लेकिन जब ये जोड़ी दोबारा मैदान पर उतरेगी, तो रोमांच अपने चरम पर होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 3rd T20I Match Scorecard: गुवाहाटी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से दी पटखनी, अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 3rd T20I Match Scorecard: गुवाहाटी में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 154 रनों का टारगेट, जसप्रीत बुमराह ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 3rd T20I Match Live Score Update: गुवाहाटी में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: गुवाहाटी में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\