Rishabh Pant IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, यहां देखें LSG के कप्तान के आकंड़ें

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 15वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा.लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी (68) खेलने वाले ऋषभ पंत से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी. ऋषभ पंत ने पिछले मैच में 136 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी.

ऋषभ पंत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 15th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 15वां मुकाबला आज यानी 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (KKR vs LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में प्रदर्शन अलग-अलग रहा है, ऐसे में यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जहां अब तक तीन मुकाबलों में दो हार झेल चुकी है और एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को दो मैचों में एक जीत और एक हार मिली है. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Risabh Pant) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 15वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा.लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी (68) खेलने वाले ऋषभ पंत से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी. ऋषभ पंत ने पिछले मैच में 136 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में ऋषभ पंत इस बेहतर करना चाहेंगे. ऐसे में चलिए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ऋषभ पंत के आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहला मुकाबला 2016 में खेला था. अब तक ऋषभ पंत ने 17 मैच खेले हैं और इसकी 16 पारियों में 24.06 की औसत से 385 रन बनाए हैं. ऋषभ पंत की स्ट्राइक रेट 147.50 की रही है. इस दौरान ऋषभ पंत के बल्ले से महज एक अर्धशतक निकला है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 55 रन रहा है. ऋषभ पंत ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 36 चौके और 18 छक्के लगाए हैं. ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के अलावा दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए भी खेल चुके हैं.

केकेआर के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है ऋषभ पंत का प्रदर्शन

ऋषभ पंत और सुनील नारायण के बीच 4 पारियों में आमना-सामना हुआ है. इस दौरान ऋषभ पंत 24 गेंदों में 26 रन बनाए हैं. सुनील नारायण ने ऋषभ पंत को एक बार आउट भी किया है. ऋषभ पंत और वरुण चक्रवर्ती के बीच 6 पारियों में आमना-सामना हुआ है. इस दौरान ऋषभ पंत ने 30 गेंदों में 31 रन बनाए हैं. वरुण चक्रवर्ती ने ऋषभ पंत को तीन बार पवेलियन की राह भी दिखाई है. वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ ऋषभ पंत की स्ट्राइक रेट 103.33 की रही है.

कुछ ऐसा रहा है ऋषभ पंत का आईपीएल करियर

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने पहला आईपीएल मैच साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ खेला था. ऋषभ पंत ने अब तक 127 मैच खेले हैं, जिसकी 125 पारियों में 34.51 की औसत और 146.93 की स्ट्राइक रेट से 3,628 रन बनाए हैं. इस दौरान ऋषभ पंत दो शतक के अलावा 20 अर्धशतक भी लगा चुके हैं. ऋषभ पंत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 128 रन का है. ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान भी रह चुके हैं. बतौर कप्तान ऋषभ पंत को ज्यादा सफलता नहीं मिली है.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड