Irani Cup 2024: ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ़ इंडिया टीम का ऐलान, ईशान किशन और प्रसिद्ध कृष्णा मिला मौका, ऋतुराज गायकवाज़ होंगे कप्तान
ईरानी कप के मैच के लिए रेस्ट ऑफ़ इंडिया टीम में इशान किशन और प्रसिद्ध कृष्णा को चुना गया है. एक अक्तूबर से 5 अक्तूबर तक होने वाला यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां उनका मुक़ाबला 2023-24 के रणजी ट्रॉफ़ी विजेता मुंबई से होगा. इस टीम में भारतीय टीम से जुड़े विकेटकीपर बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल और बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ यश दयाल को भी जगह मिली है
Irani Cup 2024: ईरानी कप के मैच के लिए रेस्ट ऑफ़ इंडिया टीम में इशान किशन और प्रसिद्ध कृष्णा को चुना गया है. एक अक्तूबर से 5 अक्तूबर तक होने वाला यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां उनका मुक़ाबला 2023-24 के रणजी ट्रॉफ़ी विजेता मुंबई से होगा. इस टीम में भारतीय टीम से जुड़े विकेटकीपर बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल और बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ यश दयाल को भी जगह मिली है. यह भी पढ़ें: स्टार भारतीय क्रिकेटर रिंकु सिंह ने बनवाया 'God's Plan' लिखा टैटू, कलाकार राघव सेठी ने शेयर की तस्वीर
अगर 27 अक्तूबर से कानपुर में शुरू हो रहे भारत-बांग्लादेश दूसरे टेस्ट में इन दोनों खिलाड़ियों को जगह नहीं मिलती है, तो ये दोनों रेस्ट ऑफ इंडिया टीम से जुड़ेंगे. वहीं भारतीय टीम से ही जुड़े मध्यक्रम के बल्लेबाज़ सरफ़राज़ ख़ान को भी टेस्ट में चयन ना होने पर मुंबई टीम से जोड़ा जाएगा. रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और उपकप्तान अभिमन्यु ईश्वरन को बनाया गया है.
पूरी टीम इस प्रकार है- ऋतुराज गायकवाज़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उपकप्तान), साई सुदर्शन, देवदत्त पड़िक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार, यश दयाल, रिकी भुई, शाश्वत रावत, ख़लील अहमद, राहुल चाहर
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2024 07:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

