RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Scorecard: वडोदरा में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, नट साइवर-ब्रंट ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

नट साइवर-ब्रंट (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru Women vs Mumbai Indians Women, 16th Match TATA Women's Premier League 2026 Scorecard Update: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का का 16वां मुकाबला आज यानी 26 जनवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के बीसीए स्टेडियम, कोटाम्बी (BCA Stadium, Kotambi) में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहीं हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Live Score Update: वडोदरा में मुंबई मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का 16वां टी20 मुकाबला; यहां देखें लाइव स्कोरकार्ड

मौजूदा सीजन में पिछली बार जब इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी इनिंग की आखिरी गेंद पर 155 रनों का लक्ष्य हासिल करके मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से धूल चटाई थी. ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि आरसीबी की टीम एक बार फिर ये कारनामा कर पाती है या नहीं. वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम आरसीबी को धूल चटाकर अपना हिसाब बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कुल आठ मैच खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने चार मैच जीते हैं, जबकि चार मैच आरसीबी ने अपने नाम किए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि नौवें मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. इस सीजन में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Royal Challengers Bengaluru Women Cricket Team vs Mumbai IndiansWomen Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 16 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद हेले मैथ्यूज और नट साइवर-ब्रंट ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 147 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 199 रन बनाए. की तरफ से नट साइवर-ब्रंट ने सबसे ज्यादा नाबाद 100 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान नट साइवर-ब्रंट ने महज 57 गेंदों पर 16 चौके और एक छक्का लगाई. नट साइवर-ब्रंट के अलावा हेले मैथ्यूज ने 56 रन बनाए.

दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को लॉरेन बेल ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से लॉरेन बेल ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. लॉरेन बेल के अलावा श्रेयंका पाटिल और नादिन डी क्लर्क ने एक विकेट चटकाई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 200 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी: 199/4, 20 ओवर (सजीवन सजना 7 रन, हेले मैथ्यूज 56 रन, नट साइवर-ब्रंट नाबाद 100 रन, हरमनप्रीत कौर 20 रन, अमनजोत कौर 4 रन और अमेलिया केर नाबाद 1 रन.)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजी: (लॉरेन बेल 2 विकेट, श्रेयंका पाटिल 1 विकेट और नादिन डी क्लर्क 1 विकेट).

नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

West Indies Women vs Australia Women T20 And ODI Series Schedule And Full Details: इस दिन से वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी व्हाइट बॉल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\