RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 29 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए.
Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का आगाज आज यानी 28 मार्च से शुरू हो गया हैं. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 84 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का पहला मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) की गैरमौजूदगी में ईशान किशन (Ishan Kishan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच का स्कोरकार्ड Live
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने खिताब को बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछले सीजन के औसत प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी. आईपीएल 2026 का यह ओपनिंग मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. एक तरफ डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी है, तो दूसरी तरफ विस्फोटक बल्लेबाजी से सजी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम. दोनों टीमें इस मैच में जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेंगी.
आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद का पड़ला भारी रहा हैं. इनमें से 13 मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 11 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं 2 मैच बेनतीजे रहे हैं. ऐसे में आंकड़े सनराइजर्स हैदराबाद के पक्ष में जाते दिखते हैं.
पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस बार अपने घरेलू मैदान पर जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी मजबूत बल्लेबाजी के दम पर जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी. ऐसे में इस मैच में भी फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Royal Challengers Bengaluru Cricket Team vs Sunrisers Hyderabad Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 29 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 126 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 201 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से कप्तान ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 80 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ईशान किशन ने महज 38 गेंदों पर आठ चौके और पांच छक्के लगाए. ईशान किशन के अलावा अनिकेत वर्मा ने 43 रन बनाए.
दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को जैकब डफी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड के अलावा भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और अभिनंदन सिंह ने एक-एक विकेट चटकाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 202 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी: 201/9, 20 ओवर (अभिषेक शर्मा 7 रन, ट्रैविस हेड 11 रन, ईशान किशन 80 रन, नितीश कुमार रेड्डी 1 रन, हेनरिक क्लासेन 31 रन, सलिल अरोड़ा 9 रन, अनिकेत वर्मा 43 रन, हर्ष दुबे 3 रन, हर्षल पटेल 0 रन, डेविड पेन नाबाद 6 रन और जयदेव उनादकट नाबाद 4 रन.)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजी: (जैकब डफी 3 विकेट, भुवनेश्वर कुमार 1 विकेट, रोमारियो शेफर्ड 3 विकेट, सुयश शर्मा 1 विकेट और अभिनंदन सिंह 1 विकेट).
नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.