RCB vs SRH T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. सीजन के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबले से पहले दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 Match Stats: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का आगाज आज यानी 28 मार्च से शुरू होगा. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 84 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का पहला मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) की गैरमौजूदगी में ईशान किशन (Ishan Kishan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: IPL 2026 Live Streaming And Telecast Details: कब, कहां और कैसे देखें इंडियन प्रीमियर लीग के मैच, जानें पूरी डिटेल्स

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. सीजन के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबले से पहले दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

आरसीबी बनाम एसआरएच हेड टू हेड रिकॉर्ड (RCB vs SRH Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद का पड़ला भारी रहा हैं. इनमें से 13 मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 11 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं 2 मैच बेनतीजे रहे हैं. ऐसे में आंकड़े सनराइजर्स हैदराबाद के पक्ष में जाते दिखते हैं.

आरसीबी की बल्लेबाजी मजबूत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी इस बार काफी मजबूत नजर आ रही है. विराट कोहली और फिल साल्ट की सलामी जोड़ी टीम को तेज शुरुआत देने में सक्षम है. देवदत्त पडिक्कल नंबर तीन पर अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या जैसे खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर को मजबूती देते हैं. वेंकटेश अय्यर के जुड़ने से टीम का संतुलन और बेहतर हुआ है.

गेंदबाजी में आरसीबी को झटका

आरसीबी के लिए चिंता की बात यह है कि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शुरुआती मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहेंगे. उनकी गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार को गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी संभालनी होगी. वहीं जैकब डफी का प्रदर्शन भी अहम रहेगा.

सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी पर सवाल

सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी इस बार कमजोर नजर आ रही है. नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान मलिंगा, हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे. स्पिन विभाग में भी टीम के पास बड़ा नाम नहीं है, ऐसे में युवा जीशान अंसारी पर सबकी नजरें रहेंगी. आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है, जहां एक तरफ मजबूत बल्लेबाजी है तो दूसरी ओर चुनौतीपूर्ण गेंदबाजी.

नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Abhishek Sharma bengaluru Weather Update Cricket News head to head record indian premier league Indian Premier League 2026 IPL 2026 IPL stats Ishaan Kishan LIVE CRICKET SCORE M. Chinnaswamy Stadium Pitch Report Rajat Patidar RCB vs SRH RCB vs SRH Head To Head Record RCB vs SRH IPL Stats RCB vs SRH Live Streaming RCB vs SRH Pitch Report RCB vs SRH T20 Stats In IPL RCB vs SRH Weather Update royal challengers bengaluru Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad SunRisers Hyderabad Tata Indian Premier League TATA Indian Premier League 2026 Tata IPL TATA IPL 2026 Virat Kohli अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 आईपीएल आंकड़े आईपीएल में आरसीबी बनाम एसआरएच टी20 आँकड़े आरसीबी vs एसआरएच आरसीबी बनाम एसआरएच आईपीएल 2024 लाइव टॉस अपडेट आरसीबी बनाम एसआरएच पिच रिपोर्ट आरसीबी बनाम एसआरएच मौसम अपडेट आरसीबी बनाम एसआरएच लाइव स्कोर अपडेट आरसीबी बनाम एसआरएच हेड टू हेड रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2026 ईशान किशन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम क्रिकेट न्यूज टाटा आईपीएल टाटा आईपीएल 2026 टाटा इंडियन प्रीमियर लीग टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 बेंगलुरु मौसम अपडेट रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लाइव क्रिकेट स्कोर विराट कोहली सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Toss Winner Prediction: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Winner Prediction: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी