क्रिकेट

RCB vs RR, TATA IPL 2025 42nd Match 1st Inning Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 206 रनों का लक्ष्य, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 42वां मुकाबला आज यानी 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में आरसीबी की अगुवाई रजत पाटीदार कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन के कंधों पर हैं. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

RCB vs RR, TATA IPL 2025 42nd Match 1st Inning Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 206 रनों का लक्ष्य, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
विराट कोहली (Photo Credit: X Formerly Twitter/IPL)

Royal Challengers Bengaluru vs Rajasthan Royals, TATA IPL 2025 42nd Match 1st Inning Live Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का 42वां मुकाबला आज यानी 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरू (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में आरसीबी की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन (Sanju Samson) के कंधों पर हैं. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. यह भी पढ़ें: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच का स्कोरकार्ड Live

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 73 रन बनाए थे. मौजूदा सीजन में विराट कोहली अब तक 8 पारियों में 64.40 की उम्दा औसत और 140.00 की स्ट्राइक रेट के साथ 322 रन बनाए हैं. इस बीच विराट कोहली ने 4 अर्धशतक लगाए हैं. विराट कोहली मौजूदा सीजन में फिलहाल आरसीबी की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 205 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से घातक बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 70 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान विराट कोहली ने 42 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्के लगाए. विराट कोहली के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 50 रन बनाए.

दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की टीम को स्टार आलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. राजस्थान रॉयल्स की ओर से संदीप शर्मा ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. संदीप शर्मा के अलावा वानिंदु हसरंगा और जोफ्रा आर्चर ने एक-एक विकेट चटकाए. राजस्थान रॉयल्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 206 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी: 205/5, 20 ओवर (फिलिप साल्ट 26 रन, विराट कोहली 70 रन, देवदत्त पडिक्कल 50 रन, टिम डेविड 23 रन, रजत पाटीदार 1 रन और जितेश शर्मा नाबाद 20 रन.)

राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी: (वानिंदु हसरंगा 1 विकेट, जोफ्रा आर्चर 1 विकेट, संदीप शर्मा 2 विकेट).

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2025 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).