RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इस सीजन काफी अहम रहने वाला है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज की है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को अपने दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी.
Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 11th Match Record And Milestone: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 11वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. आरसीबी की टीम आज अपने घरेलू मैदान में सीएसके के खिलाफ होने वाले रोमांचक मुकाबले में लगातार दूसरी जीत हासिल करने की कोशिश करेगी. सीएसके के लिए संजू सैमसन की फॉर्म और गेंदबाजी विभाग का कमजोर होना चिंता का विषय है. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इस सीजन काफी अहम रहने वाला है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज की है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को अपने दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. दोनों टीमों में विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे जैसे विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख पलट सकते हैं.
इस सीजन डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत से अपने अभियान का आगाज किया. आरसीबी ने अपने पहले ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को धूल चटाई. अब आरसीबी अपने दूसरे मैच में सीएसके का सामना करने के लिए तैयार हैं. दूसरी तरफ, 5 बार की चैंपियन सीएसके की टीम अब तक जीत का स्वाद नहीं चख पाई है. लगातार 2 मैच हारने के चलते चेन्नई की टीम मुश्किल में नजर आ रही है. सीएसके के लिए गेंदबाजी विभाग का कमजोर होना चिंता का विषय बना हुआ है. ऐसे में मेहमान सीएसके के लिए बेंगलुरु में आरसीबी की चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (RCB vs CSK Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सीएसके का पड़ला भारी रहा हैं. सीएसके की टीम ने 21 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 13 मैचों में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. पिछले पांच मुकाबलों में आरसीबी ने तीन जीत दर्ज करसीएसके को कड़ी टक्कर दी है. बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला काफी कांटे का रहा है, जहां आरसीबी ने छह और सीएसके ने पांच मैच जीते हैं. हाल के प्रदर्शन को देखें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तेजी से अंतर कम कर रही है. ऐसे में आने वाले मुकाबलों में यह जंग और भी रोमांचक होने वाली है.
आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
टी20 क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के घातक बल्लेबाज विराट कोहली को 10 शतक पूरे करने के लिए 1 शतक की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में देवदत्त पडिक्कल को 200 चौके पूरे करने के लिए 3 चौकों की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में रजत पाटीदार को 100 मैच पूरे करने के लिए 1 मैच की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में रजत पाटीदार को 3000 रन पूरे करने के लिए 81 रन की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में रजत पाटीदार को 50 कैच पूरे करने के लिए 3 कैच की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में रजत पाटीदार को 10 अर्धशतक पूरे करने के लिए 1 अर्धशतक की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में जितेश शर्मा को 300 चौके पूरे करने के लिए 11 चौकों की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में जितेश शर्मा को 1000 रन पूरे करने के लिए 9 रन की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में टिम डेविड को 400 छक्के पूरे करने के लिए 3 छक्कों की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में क्रुणाल पांड्या को 100 विकेट पूरे करने के लिए 7 विकेट की आवश्यकता है.
आईपीएल इतिहास में भुवनेश्वर कुमार को 200 विकेट पूरे करने के लिए 1 विकेट की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में संजू सैमसन को 400 छक्के पूरे करने के लिए 4 छक्कों की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में रुतुराज गायकवाड़ को 100 छक्के पूरे करने के लिए 5 छक्कों की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में शिवम दुबे को 4000 रन पूरे करने के लिए 1 रन की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में शिवम दुबे को 250 छक्के पूरे करने के लिए 1 छक्के की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में शिवम दुबे को 250 चौके पूरे करने के लिए 1 चौके की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में जेमी ओवरटन को 200 मैच पूरे करने के लिए 1 मैच की आवश्यकता है.
आईपीएल इतिहास में नूर अहमद को 50 विकेट पूरे करने के लिए 2 विकेट की जरूरत है.
नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.