RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और उन्होंने पहले मैच में अर्धशतक जड़ा था. फिल सॉल्ट के साथ उनकी जोड़ी टीम को मजबूत शुरुआत दे सकती है. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.
Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 11th Match Stats And Preview Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 11वां मुकाबला रविवार यानी 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. RCB ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज की है, जबकि CSK को अपने दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत हासिल कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. चलिए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (RCB vs CSK Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अबतक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा हैं. CSK ने 21 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को 13 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. एक मुकाबले का कोई परिणाम नहीं निकला है. हालांकि, पिछले सीजन RCB ने CSK के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले जीते थे.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और उन्होंने पहले मैच में अर्धशतक जड़ा था. फिल सॉल्ट के साथ उनकी जोड़ी टीम को मजबूत शुरुआत दे सकती है. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.
वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. संजू सैमसन ने दोनों मैचों में निराश किया है और टीम को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. टीम को कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और अन्य बल्लेबाजों से भी बड़ी पारियों की जरूरत होगी.
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (M Chinnaswamy Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला रविवार यानी 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है. छोटी बाउंड्री के कारण यह मैदान हाई स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है. हालांकि, मिडिल ओवर्स में स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 166 रन है, जबकि सर्वोच्च स्कोर 287/3 (SRH) का रहा है.
बेंगलुरु का मौसम (Bengaluru Weather Update)
टाटा आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला रविवार यानी 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. 5 अप्रैल को बेंगलुरु में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है. मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा. मौसम गर्म रहेगा और बारिश की लगभग 25 प्रतिशत संभावना जताई गई है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें
विराट कोहली का CSK के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है और उन्होंने 35 मैचों में 1,146 रन बनाए हैं. वहीं, जैकब डफी ने पिछले मैच में 3 विकेट लेकर प्रभावित किया था. दूसरी ओर, आयुष म्हात्रे ने पिछली पारी में 73 रन बनाए थे और उनसे फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
कब और कहां देखें मुकाबला?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच यह मुकाबला 5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RCB vs CSK 11th T20 Match Playing Prediction)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा.
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद.
नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.