क्रिकेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 37 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस ने 21 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 16 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की थी. आखिरी मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था.

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 8th Match Live Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का आठवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने पहले मुकाबले में जीत के बाद इस मैच में भी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी. वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी अपने पहले मैच में जीत दर्ज की थी और वह अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला हैं. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Weather Update: आज चेन्नई में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आठवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी, जहां टीम ने विरोधी को 141 रन पर रोककर लक्ष्य हासिल किया था. ऐसे में टीम इस मुकाबले में भी उसी लय को बरकरार रखना चाहेगी. वहीं, मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मुकाबले में 224 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल कर अपनी ताकत दिखाई थी और वह यहां भी जीत दर्ज करना चाहेगी. दोनों टीमों में केएल राहुल, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख पलट सकते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Delhi Capitals Cricket Team vs Mumbai Indians Cricket Team Match Scorecard)

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 37 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस ने 21 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 16 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की थी. आखिरी मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था, जहां मुंबई इंडियंस ने 180 रन का स्कोर डिफेंड करते हुए 59 रन से जीत हासिल की थी. हालांकि, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड बेहतर रहा है, जहां टीम ने 13 में से 7 मुकाबले जीते हैं.

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2026 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).