क्रिकेट

RCB vs CSK, Bengaluru Weather Forecast: बेंगलुरु में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु TATA IPL 2025 मैच से पहले जानिए मौसम का हाल

तापमान 21 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. Accuweather की मानें तो शाम को गरज के साथ बारिश हो सकती है. मैच से पहले भी चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश देखी गई थी, जिससे चेन्नई सुपर किंग्स का प्रैक्टिस सेशन भी धुल गया. फैंस को उम्मीद है कि बारिश बादलों से मुकाबले के वक्त राहत मिलेगी

RCB vs CSK, Bengaluru Weather Forecast: बेंगलुरु में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु TATA IPL 2025 मैच से पहले जानिए मौसम का हाल
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम(Credit: WPL)

Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 का 52वां मुकाबला 03 मई (शनिवार) को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा. जहां एक ओर चेन्नई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है, वहीं बेंगलुरु के लिए यह मैच बेहद अहम होने वाला है. RCB इस सीज़न के पॉइंट्स टेबल में शीर्ष चार टीमों में बनी हुई है और प्लेऑफ में लगातार दूसरी बार जगह बनाने के इरादे से उतरेगी. हालांकि, बेंगलुरु का मौसम इस मुकाबले में बड़ा खेल बिगाड़ सकता है और बारिश की आशंका के चलते मैच के पूरे 20 ओवर होना मुश्किल लग रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु TATA IPL 2025 मैच से पहले जानिए कैसे बनाएं बेस्ट ड्रीम11 फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

इस सीजन की पिछली भिड़ंत में दोनों टीमों के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला था. उस मैच में फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा और टिम डेविड की तेज पारियों की बदौलत RCB ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 196/7 का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में CSK की टीम 146/8 पर सिमट गई थी और सबसे बड़ी चर्चा तब हुई जब एमएस धोनी नंबर नौ पर बल्लेबाज़ी करने आए थे. चूंकि चेन्नई इस सीज़न से बाहर हो चुकी है, यह मुकाबला शायद इस सीजन में आखिरी बार होगा जब विराट कोहली और एमएस धोनी आमने-सामने होंगे. धोनी के भविष्य को लेकर अनिश्चितता के बीच फैंस के लिए यह मुकाबला भावुक और ऐतिहासिक पल बन सकता है.

बेंगलुरु के मौसम का हाल(Bengaluru Weather Report)

RCB और CSK के बीच 3 मई को होने वाला IPL 2025 मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास है, लेकिन मौसम इसमें खलल डाल सकता है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शाम 5:00 बजे से बारिश की संभावना है और तापमान 21 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. Accuweather की मानें तो शाम को गरज के साथ बारिश हो सकती है. मैच से पहले भी चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश देखी गई थी, जिससे चेन्नई सुपर किंग्स का प्रैक्टिस सेशन भी धुल गया. फैंस को उम्मीद है कि बारिश बादलों से मुकाबले के वक्त राहत मिलेगी. जहां तक पिच की बात है, चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल रही है. छोटी बाउंड्री होने के कारण हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा सकती है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी का फैसला कर सकती है और 200+ लक्ष्य को भी हासिल करने का जोखिम उठा सकती है.

सीएसके बनाम आरसीबी आईपीएल 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के आधिकारिक ब्रॉडकास्टिंग अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न टीवी चैनलों पर इस मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं. हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में कमेंट्री के साथ इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का आनंद टीवी पर लिया जा सकता है.

सीएसके बनाम आरसीबी आईपीएल 2025 मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां देखें?

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप पर उपलब्ध होगी. प्रशंसक मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए इस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं. स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट टीवी जैसे विभिन्न डिवाइसेज पर इस मैच का लुत्फ उठाया जा सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2025 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).