Ravindra Jadeja Milestone: नागपुर में चला रवींद्र जडेजा का जादू, इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में रचा इतिहास, बनाए दो बड़े रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके और इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 विकेट पूरे करने वाले भारत के पांचवें गेंदबाज बन गए.

रवीन्द्र जड़ेजा (Photo Credits: BCCI/Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज(ODI Series) का पहला मुकाबला 6 फरवरी(गुरुवार) से नागपुर(Nagpur) के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम(Vidarbha Cricket Association Stadium) में खेला गया. पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली हैं. जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके और इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 विकेट पूरे करने वाले भारत के पांचवें गेंदबाज बन गए. यह भी पढ़ें: नागपुर वनडे में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर रहे मैच के हीरो

600 विकेट क्लब में शामिल हुए जडेजा

इस मुकाबले में 36 वर्षीय जडेजा भारत के सबसे सफल गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए. उन्होंने अपने 9 ओवरों में सिर्फ 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जिससे इंग्लैंड की टीम 248 रन पर ऑलआउट हो गई, इस उपलब्धि के साथ जडेजा भारत के लिए 600 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज और चौथे स्पिनर बन गए. उनसे पहले यह मुकाम अनिल कुंबले(401 मैच में 953 विकेट), रविचंद्रन अश्विन(287 मैच में 765 विकेट), हरभजन सिंह(365 मैच में 707 विकेट) और कपिल देव(356 मैच में 687 विकेट) ने हासिल किया था.

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय 

रवींद्र जडेजा ने इस मैच में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. वह भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए वनडे मैचों में सबसे ज्यादा विकेट** लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में इंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 31 मैचों में 40 विकेट लिए थे. रवींद्र जडेजा ने अपनी गेंदबाजी से इंग्लैंड की पारी को झकझोर कर रख दिया. उन्होंने 15वें ओवर में गेंदबाजी की शुरुआत की और आते ही जो रूट को LBW आउट कर अपना पहला विकेट लिया. इसके बाद उन्होंने शानदार अर्धशतक लगा चुके जैकब बेथेल को पवेलियन भेजा और अंत में आदिल रशीद का विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी को बड़ा झटका दिया.

 

Share Now

Tags

ENG vs IND 1st ODI 2025 England england national cricket team IND vs ENG IND vs ENG 1st ODI 2025 IND vs ENG 1st ODI 2025 Preview IND vs ENG 1st ODI 2025 Records IND vs ENG 2025 IND vs ENG 2025 Preview IND vs ENG 2025 Records IND vs ENG Preview IND vs ENG Records India INDIA NATIONAL CRICKET TEAM india national cricket team vs england cricket team India National Cricket Team vs England National Cricket Team India National Cricket Team vs England National Cricket Team Matches India vs England india vs england 1st odi India vs England 2025 india vs england head to head records india vs england mini battle india vs england streaming Jasprit Bumrah nagpur ODI Series Ravindra Jadeja Ravindra Jadeja Milestone Ravindra Jadeja Record Rohit Sharma Team India Virat Kohli इंग्लैंड इंग्लैंड बनाम भारत पहला वनडे 2025 इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी टीम इंडिया नागपुर भारत भारत बनाम इंग्लैंड भारत बनाम इंग्लैंड 2025 भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे 2022 भारत बनाम इंग्लैंड मिनी बैटल भारत बनाम इंग्लैंड स्ट्रीमिंग भारत बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम रवींद्र जडेजा रवींद्र जडेजा रिकॉर्ड रोहित शर्मा वनडे सीरीज विराट कोहली

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Preview: आज कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Scorecard: कोलंबो में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, ब्रायन बेनेट ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Streaming In India: कनाडा बनाम यूएई के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Probable Playing XI: पाकिस्तान के खिलाफ सुपर संडे मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, यहां देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

\