Ravindra Jadeja Fitness Report: रवींद्र जडेजा की फिटनेस रिपोर्ट एक फरवरी तक: रिपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि चयनकर्ता और टीम प्रबंधन उसके बाद उनकी उपलब्धता को लेकर फैसला करेंगे. भारत का सीरीज पूर्व कैम्प दो फरवरी से नागपुर में शुरू हो रहा है. पहला मैच नौ फरवरी से नागपुर में खेला जाना है जिसके बाद नयी दिल्ली, धर्मशाला और अहमदाबाद में मैच होंगे.

रवींद्र जडेजा (Photo Credits Instagram)

नई दिल्ली: लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की फिटनेस रिपोर्ट बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) द्वारा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को एक फरवरी तक उपलब्ध करा दी जायेगी. क्रिकबज में एक रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई जडेजा की ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ चार टेस्टों की सीरीज की तैयारी को लेकर कोई फैसला करेगा जब उनके फिटनेस स्तर को लेकर उसके पास रिपोर्ट उपलब्ध होगी.

जडेजा घुटने की चोट के बाद वापसी की तैयारी में हैं जिसकी पिछले वर्ष सितम्बर में सर्जरी हुई थी जिसके कारण वह क्रिकेट एक्शन से बाहर थे. वह इस समय चेन्नई में रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ सौराष्ट्र टीम की कप्तानी कर रहे हैं. वह मैच की समाप्ति के बाद एनसीए में वापस रिपोर्ट करेंगे. IND vs NZ 1st T20: टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इन भारतीय गेंदबाजों ने मचाया हैं कोहराम, चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट; देखें पूरी लिस्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि चयनकर्ता और टीम प्रबंधन उसके बाद उनकी उपलब्धता को लेकर फैसला करेंगे. भारत का सीरीज पूर्व कैम्प दो फरवरी से नागपुर में शुरू हो रहा है. पहला मैच नौ फरवरी से नागपुर में खेला जाना है जिसके बाद नयी दिल्ली, धर्मशाला और अहमदाबाद में मैच होंगे.

इस बीच रिपोर्ट में कहा गया है कि ओपनर रुतुराज गायकवाड कलाई में दर्द के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को रांची में होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स