Ravindra Jadeja Milestone: भारतीय सरजमीं पर 250 टेस्ट विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा विश्व के दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक देश में 2,000+ रन और 250+ विकेट हासिल किए हैं. उनसे पहले स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड में यह कारनामा किया था. ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले की बात करें, तो टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में महज 159 रन पर सिमट गई.

रवीन्द्र जड़ेजा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Ravindra Jadeja Milestone: रवींद्र जडेजा भारतीय सरजमीं पर 250 विकेट हासिल करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. जडेजा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन यह मुकाम हासिल किया. भारत में सर्वाधिक टेस्ट विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम है, जिन्होंने यहां 383 विकेट निकाले हैं, जबकि अनिल कुंबले ने 350 विकेट हासिल किए थे. इनके अलावा, हरभजन सिंह ने भारत में टेस्ट मैच खेलते हुए 265 विकेट अपने नाम किए. दूसरे दिन का खेल खत्म! दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर बनाए 93 रन, भारत से मात्र 63 रन आगे, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

रवींद्र जडेजा विश्व के दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक देश में 2,000+ रन और 250+ विकेट हासिल किए हैं. उनसे पहले स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड में यह कारनामा किया था. ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले की बात करें, तो टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में महज 159 रन पर सिमट गई.

मेहमान टीम की ओर से एडेन मार्करम ने सर्वाधिक 31 रन बनाए. भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट हाथ लगे. इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 189 रन ही बना सकी। टीम ने महज 18 रन पर यशस्वी जायसवाल (12) का विकेट गंवा दिया था. इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़े, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही टीम बिखर गई.

भारत की ओर से केएल राहुल ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 29 रन की पारी खेली. विपक्षी टीम की ओर से साइमन हार्मर ने 4, जबकि मार्को जेनसन ने 3 विकेट निकाले.

साउथ अफ्रीकी टीम 29 ओवरों के खेल तक 6 विकेट खोकर महज 77 रन ही बना सकी है. रवींद्र जडेजा 11 ओवरों में 24 रन देकर 4 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि कुलदीप यादव ने 1 विकेट अपने नाम किया है. भारत के पास मुकाबले को जीतकर दो मुकाबलों की सीरीज में बढ़त हासिल करने का शानदार मौका है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू