राशिद खान की मां का हुआ निधन, क्रिकेट जगत ने जताया शोक

अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने शनिवार को ट्विटर के माध्यम से बताया कि उनकी मां का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. राशिद ने इससे पहले अपने प्रशंसकों से अपना मां के लिए दुआएं मांगने की अपील की थी.

राशिद खान (Photo Credits: Getty Images)

अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने शनिवार को ट्विटर के माध्यम से बताया कि उनकी मां का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. राशिद ने इससे पहले अपने प्रशंसकों से अपना मां के लिए दुआएं मांगने की अपील की थी. राशिद ने ट्वीट किया, "आप मेरा घर थीं मां, मेरा घर नहीं था लेकिन आप थीं. मैं विश्वास नहीं कर सकता कि आप मेरे साथ नहीं रहीं. आपकी हमेशा याद आएगी. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे."

भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लिखा, "जो शख्स आप को निस्वार्थ प्रेम करता हो उसे खोने के दर्द समझना नामुमकिन है. आपकी मां हमेशा आपको देख रही होंगी राशिद. आपके और आपके परिवार को मेरी संवेदनाएं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे." भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने लिखा, "अल्लाह आपको और आपके परिवार को यह दर्द बर्दाश्त करने की ताकत दे."

यह भी पढ़ें- Watch Video: जिम्बाब्वे के खिलाफ राशिद खान ने जड़ा अजीबोगरीब छक्का, देखकर हैरान रह गए लोग

राशिद की आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्वीट किया, "राशिद खान और उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं. इस मुश्किल समय में मजबूती से रहें. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे."

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, टिम सीफर्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें NZ बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, गुलबदीन नायब ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Live Score Update: चेन्नई में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\