'Ranji Trophy Is Blessed': फैन के इस बयान पर आगबबूला हुए आर अश्विन, लगा दी फटकार; यहां जानें पूरा मामला

मैच के पहले ही दिन करीब 28 हजार दर्शक विराट कोहली की बल्लेबाजी देखने पहुंचे, और बाकी दिनों में भी ऐसा ही माहौल देखने को मिला. हालांकि, टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन का मानना है कि हर रणजी ट्रॉफी मैच में ऐसे ही दर्शकों को आना चाहिए. इसके अलावा, आर अश्विन ने एक फैन की जमकर क्लास लगा दी.

Virat Kohli, Ravi Ashwin (Photo Credit: X @imVkohli)

Ranji Trophy 2025: इन दिनों भारत में डोमेस्टिक क्रिकेट खेला जा रहा हैं. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में मिली करारी हार के बाद भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) के स्टार खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी खेलते नजर आ रहे हैं. इस बीच दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) ने 12 साल और तीन महीने बाद वापसी की. लेकिन विराट कोहली महज 15 गेंदों में 6 रन बनाकर [पवेलियन लौट गए. विराट कोहली को रेलवे के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान (Himanshu Sangwan) ने आउट किया. इस दौरान विराट कोहली को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे. India vs England, 5th T20I Match 1st Inning Scorecard: वानखेड़े में अभिषेक शर्मा की आंधी, टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दिया 248 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड

मैच के पहले ही दिन करीब 28 हजार दर्शक विराट कोहली की बल्लेबाजी देखने पहुंचे, और बाकी दिनों में भी ऐसा ही माहौल देखने को मिला. हालांकि, टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन का मानना है कि हर रणजी ट्रॉफी मैच में ऐसे ही दर्शकों को आना चाहिए. इसके अलावा, आर अश्विन ने एक फैन की जमकर क्लास लगा दी.

बता दें कि आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ‘अश की बात’ पर कहा की विराट कोहली के लिए यह एक शानदार खिलाड़ी है. विराट कोहली बेहद प्रेरित खिलाड़ी हैं और उनका उद्देश्य टेस्ट क्रिकेट खेलना और उसमें अच्छा प्रदर्शन करना है. मुझे लगता है कि विराट कोहली के पास अभी भी बहुत कुछ देने के लिए बचा है. लेकिन सबसे बड़ी बात यह थी कि जितने दर्शक स्टेडियम में आए, ऐसे हर रणजी ट्रॉफी मैच में होना चाहिए.

रणजी ट्रॉफी धन्य है विराट कोहली के वजह से, इस पोस्ट पर अश्विन ने प्रतिक्रिया दी और बताया कि सचिन तेंदुलकर को जब भी मौका मिलता था, वो रणजी ट्रॉफी में खेलते थे. मैंने एक ट्वीट देखा जिसमें लिखा था ‘रणजी ट्रॉफी धन्य हो गई’. मैं बस यही कहूंगा कि जाकर पहले रणजी ट्रॉफी का इतिहास देखो और उसपर थोड़ा ध्यान दो भाई. सालों से यह टूर्नामेंट चला आ रहा है और यह एक बड़ा टूर्नामेंट है. इस टूर्नामेंट से खिलाड़ियों को काफी फायदा मिलता है. क्रिकेट के लिए खिलाड़ी महत्वपूर्ण नहीं होते, बल्कि खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट महत्वपूर्ण होता है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Weather Forecast Today, April 12: देश में गर्मी का प्रकोप बढ़ा, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया, दर्ज किया सीजन की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड