PICS: धोनी के घर टीम इंडिया ने किया डिनर, विराट ने ऐसे कहा शुक्रिया
बता दें कि शुक्रवार को इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बार फिर आमने सामने होगी. रांची के मैदान में ही विराट सेना सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 वनडे मैच जीतने के बाद टीम इंडिया इस समय झारखंड की राजधानी रांची में है. भारतीय टीम को शुक्रवार को यहां तीसरा वनडे मैच खेलना है. ये मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. मैच से पहले रांची में बुधवार को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पूरी टीम की मेजबानी की. ख़बरों के अनुसार माही ने अपने फार्महाउस पर डिनर रखा था. इस पार्टी में टीम के कई खिलाड़ी नजर आए.
इस पार्टी की तस्वीर को कप्तान कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इन्स्टाग्राम पर शेयर किया. कोहली ने लिखा," बीती रात माही भाई की पार्टी में पूरी टीम ने एन्जॉय किया, खाना भी बेहतरीन था. परफेक्ट टीम इवनिंग."
फिरकी गेंदबाज युज़वेन्द्र चहल ने भी एक तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर में पूरी टीम डिनर टेबल पर नजर आ रही हैं.
Thank you for last night @msdhoni bhai and @SaakshiSRawat bhabhi ☺️🇮🇳 pic.twitter.com/80BOroVvze
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) March 7, 2019
धोनी इससे पहले अपनी शानदार कार चलते हुए भी नजर आए. वो एयरपोर्ट से हमर कार में निकले, उनके साथ केदार जाधव और ऋषभ पंत भी थे.
बता दें कि शुक्रवार को इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बार फिर आमने सामने होगी. रांची के मैदान में ही विराट सेना सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2019 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

