RR vs LSG IPL 2025 Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 36वां मुकाबला 19 अप्रैल(शनिवार) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Image Credits: LatestLY)

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Indian Premier League 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स ज़बरदस्त भिड़ंत होने वाली है. यह मुकाबला लीग स्टेज का 36वां मैच होगा और दोनों टीमों का यह आठवां मैच होगा. जो जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां एक ओर लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक सात में से चार मुकाबले जीते हैं, वहीं राजस्थान रॉयल्स की स्थिति चिंताजनक है, जिन्होंने सात में से सिर्फ दो मुकाबलों में जीत हासिल की है. लीग स्टेज के आधे पड़ाव के बाद यह मुकाबला राजस्थान के लिए काफी अहम हो गया है. अगर यहां से भी हार मिलती है तो क्वालिफायर में पहुंचने की उम्मीदें बेहद कम हो जाएंगी. यह भी पढ़ें: इंडियन प्रीमियर लीग में निकोलस पूरन के पास ऑरेंज कैप, तो नूर अहमद का पर्पल कैप पर कब्जा, यहां देखें टॉप-5 स्कोरर बल्लेबाजों और विकेट टेकर गेंदबाजों की लिस्ट

राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले में तीन लगातार हार (डीसी, आरसीबी और जीटी के खिलाफ) झेलकर उतरेगी, वहीं एलएसजी का प्रदर्शन बीते कुछ मैचों में बेहतर रहा है. लखनऊ ने लगातार तीन मुकाबले जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछला मैच गंवाया था. इन दोनों टीमों की इस सीज़न में पहले भी एक बार भिड़ंत हो चुकी है, जहां मुकाबला अंतिम ओवर तक गया था और लखनऊ ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी. ऐसे में जयपुर में होने वाला यह मैच राजस्थान रॉयल्स के लिए बदला लेने का बड़ा मौका होगा.

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (RR vs LSG Head-To-Head Record in IPL): अब तक आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कुल 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इसमें राजस्थान ने चार मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि लखनऊ ने सिर्फ दो मैच जीते हैं. इस लिहाज़ से रिकॉर्ड थोड़ा बहुत राजस्थान के पक्ष में नज़र आता है.

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 की प्रमुख खिलाड़ी (RR vs LSG IPL 2025 Key Players To Watch Out): इस मुकाबले में निकोलस पूरन, यशस्वी जायसवाल, रवि बिश्नोई, रियान पराग, शार्दुल ठाकुर, जॉफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ी मुकाबले का रुख पलटने की काबिलियत रखते हैं. इन खिलाड़ियों की प्रदर्शन पर दोनों टीमों की किस्मत टिकी होगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक-दूसरे को कर सकते हैं परेशान (RR vs LSG Mini Battle): LSG के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पुरन और RR के विकेटटेकर गेंदबाज जॉफ्रा आर्चर के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, यशस्वी जायसवाल बनाम शार्दुल ठाकुर भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास संतुलित बैटिंग और बॉलिंग लाइनअप है, जो चेपॉक की परिस्थितियों में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 का पहला मैच कब और कहां खेला जाएगा?
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 36वां मुकाबला 19 अप्रैल(शनिवार) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस ठीक 7:00 बजे होगा.

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

भारत में आईपीएल 2025 का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच को दर्शक Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Kannada और Star Sports 1 Telugu चैनल्स पर देख सकते हैं. वहीं, LSG बनाम RR मैच का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर यह मैच लाइव उपलब्ध होगा, जहां सब्सक्रिप्शन के साथ आप मुकाबला देख सकते हैं.

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर्स

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, नितीश राणा, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे

इम्पैक्ट प्लेयर्स: शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, कुणाल सिंह राठौड़

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, अवेश खान, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी

इम्पैक्ट प्लेयर्स: रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज़ अहमद, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह

Share Now

Tags

indian premier league Indian Premier League 2025 IPL IPL 2025 IPL 2025 Live Streaming IPL 2025 Live Telecast IPL LIVE Streaming IPL Live Telecast live cricket LIVE CRICKET SCORE live cricket streaming LSG LSG vs RR Lucknow Super Giants Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals Rajasthan Royals Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants details Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants head to head records Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Indian Premier League match Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Live Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Live Streaming Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Live Telecast Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants mini battle Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants streaming Royals vs Super Giants RR RR vs LSG RR vs LSG Live RR vs LSG Live Streaming RR vs LSG Live Telecast आईपीएल आईपीएल 2025 आईपीएल 2025 लाइव टेलीकास्ट आईपीएल 2025 लाइव स्ट्रीमिंग आईपीएल लाइव टेलीकास्ट आईपीएल लाइव स्ट्रीमिंग आर एंड आर आरआर बनाम एलएसजी आरआर बनाम एलएसजी लाइव आरआर बनाम एलएसजी लाइव टेलीकास्ट आरआर बनाम एलएसजी लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 एलएसजी एलएसजी बनाम आरआर राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपरजायंट्स रॉयल्स बनाम सुपर जायंट्स लखनऊ सुपर जायंट्स लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स संभावित XI लाइव क्रिकेट लाइव क्रिकेट स्कोर लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग पाक बनाम इंग्लैंड

संबंधित खबरें

\