IND vs AUS 4th Test Day 4: बारिश की वजह से चौथे दिन का खेल नहीं हो सका पूरा, टीम इंडिया 4/0

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट में भारत को जीत के लिये 328 रन का लक्ष्य मिला है जबकि चौथे दिन बारिश के कारण खेल समय से पहले समाप्त करना पड़ा. ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 294 रन पर आउट हो गई थी जिससे भारत को 328 रन का लक्ष्य मिला. भारत ने 1.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के चार रन बना लिए थे जब बारिश के कारण खेल रोका गया.

ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड (Photo Credits: Twitter/BCCI)

ब्रिसबेन, 18 जनवरी:  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट में भारत को जीत के लिये 328 रन का लक्ष्य मिला है जबकि चौथे दिन बारिश के कारण खेल समय से पहले समाप्त करना पड़ा. ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 294 रन पर आउट हो गई थी जिससे भारत को 328 रन का लक्ष्य मिला. भारत ने 1.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के चार रन बना लिए थे जब बारिश के कारण खेल रोका गया.

ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में  मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (teve Smith) ने 74 गेंद में 55 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. स्मिथ ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान सात चौके लगाए. बता दें कि स्मिथ ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की यह 31वीं हाफ सेंचुरी लगाई है.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS 4th Test 2021: तो क्या स्टीव स्मिथ की तरह विकेट पर चाल चलनी की कोशिश कर रहे थे रोहित शर्मा? देखें वीडियो

वहीं भारत के लिए दूसरी पारी में हैदराबाद के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने सर्वाधिक पांच सफलता प्राप्त की. सिराज ने मेजबान टीम के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, मार्नस लैबुशेन, मैथ्यू वेड, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को अपना शिकार बनाया.

मोहम्मद सिराज के अलावा टीम के लिए शार्दुल ठाकुर ने चार विकेट चटकाए. सिराज ने मेजबान टीम के कप्तान टिम पेन, मार्कस हैरिस, कैमरन ग्रीन और नाथन लियोन को अपना शिकार बनाया. इन दोनों गेंदबाजों के अलावा टीम के लिए वाशिंगटन सुंदर ने एक सफलता प्राप्त की.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच कल खेला जाएगा टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

India vs England Live Score Updates, ICC U19 World Cup 2026 Final: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लिश गेंदबाजों को दिखाया दिन में तारे, टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 412 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में यूएसए को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

\