SA vs AUS, WTC 2025 Final, London Weather Forecast: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच में बारिश मचाएगी तांडव, यहां जानिए कैसा रहेगा लंदन के मौसम का हाल

पहले दिन का मौसम खेल के अनुकूल रहने की उम्मीद है। तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और दिन के आगे बढ़ने के साथ यह गिरकर 17 डिग्री तक आ सकता है, जिससे खिलाड़ियों को ठंडक भरे माहौल में खेलने का अवसर मिलेगा.

टेम्बा बावुमा (बाएं) और पैट कमिंस (दाएं)(Photo credit: X @ICC)

South Africa National Cricket Team vs Australia National Cricket Team: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 (World Test Championship 2025) का फाइनल मुकाबला  11 से 15 जून को लंदन (London) के लॉर्ड्स (Lord's) में खेला जाएगा. क्रिकेट की दुनिया में "होम ऑफ क्रिकेट" के नाम से मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है. यहां 11 जून से शुरू होने जा रही है आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल, जिस टेस्ट की दो सबसे दमदार टीमें मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और पहली बार फाइनल में जगह बनाने वाली दक्षिण अफ्रीका में आमने-सामने होंगी. ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मुकाबले से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल्स और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 साइकिल में दोनों टीमों ने लंबा सफर तय किया. दक्षिण अफ्रीका ने 69.44 प्रतिशत अंक के साथ टॉप पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 67.54 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में एंट्री ली. दक्षिण अफ्रीका के लिए यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में पहली बार फाइनल खेलने का मौका है, वहीं ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी बार यह उपलब्धि हासिल कर रहा है. पिछली बार उन्होंने भारत को हराकर खिताब जीता था.

लंदन का मौसम (London Weather Forecast)

11 जून को भारत के समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से मैच की शुरुआत होगी और यह मुकाबला 15 जून तक (या उससे पहले खत्म होने तक) चलेगा. पहले दिन का मौसम खेल के अनुकूल रहने की उम्मीद है. तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और दिन के आगे बढ़ने के साथ यह गिरकर 17 डिग्री तक आ सकता है, जिससे खिलाड़ियों को ठंडक भरे माहौल में खेलने का अवसर मिलेगा. लॉर्ड्स की पिच आमतौर पर तेज़ गेंदबाज़ों और बल्लेबाज़ों, दोनों के लिए मददगार मानी जाती है. यदि बल्लेबाज़ शुरुआत में टिक जाएं तो बड़े स्कोर बनाए जा सकते हैं, लेकिन नई गेंद से गेंदबाज़ों को स्विंग और उछाल दोनों मिलती है.

Share Now

Tags

AUS AUS vs SA AUS बनाम SA Australia australia national cricket team Australia vs South Africa ICC ICC WTC 2023-25 ICC WTC 2025 Final ICC WTC 2025 Final Preview ICC WTC 2025 फाइनल Kagiso Rabada london London Weather London weather forecast Lord's Cricket Ground Lords Mitchell Starc Pat Cummins Ryan Rickelton SA SA vs AUS SA vs AUS ICC WTC 2025 Final Preview SA बनाम AUS South Africa south africa national cricket team South Africa national cricket team vs Australia national cricket team South Africa vs Australia South Africa vs Australia ICC WTC 2025 Final Preview South Africa vs Australia Preview Steve Smith Temba Bavuma World Test Championship World Test Championship 2025 WTC WTC 2025 WTC 2025 final WTC 2025 फाइनल ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम कगिसो रबाडा टेम्बा बावुमा दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पैट कमिंस मिशेल स्टार्क रयान रिकेल्टन लंदन लंदन का मौसम लॉर्ड्स लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2025 स्टीव स्मिथ

\