एजेंसी न्यूज

IND Vs AUS ODI: राहुल और जडेजा की बल्लेबाजी ने जिताया मैच, हार्दिक पंड्या कही दिल जीतने वाली बात

आस्ट्रेलिया पर पहले वनडे में पांच विकेट से मिली जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने केएल राहुल और रविंद्र जडेजा की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी बल्लेबाजी सुकून देने वाली थी.

IND Vs AUS ODI: राहुल और जडेजा की बल्लेबाजी ने जिताया मैच, हार्दिक पंड्या कही दिल जीतने वाली बात
टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

India vs Australia ODI: आस्ट्रेलिया पर पहले वनडे में पांच विकेट से मिली जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने केएल राहुल और रविंद्र जडेजा की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी बल्लेबाजी सुकून देने वाली थी . खराब फॉर्म के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट से बाहर रहे राहुल ने नाबाद 75 और जडेजा ने नाबाद 45 रन बनाये .

कार्यवाहक कप्तान पंड्या ने कहा ,‘‘ मैं हमारे प्रदर्शन से बहुत खुश हूं . जड्डू (जडेजा) ने आठ महीने बाद वापसी करके शानदार प्रदर्शन किया . मुझे अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में मजा आया . लेकिन जड्डू और राहुल की बल्लेबाजी सुकून देने वाली थी .’’ IND vs AUS 1st ODI Live Score Update: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और रविंद्र जडेजा ने बल्ले से किया कमाल

उन्होंने कहा ,‘‘ हम दोनों पारियों में दबाव में थे लेकिन हमने संयम नहीं खोया और विषम परिस्थितियों से बाहर निकले . लय हासिल करने के बाद हमने उसे गंवाया नहीं .’’

‘प्लेयर आफ द मैच ’ जडेजा ने कहा कि घुटने के आपरेशन के कारण आठ महीने बाद लौटकर वह प्रारूप के अनुरूप ढलने की कोशिश में थे और यह प्रदर्शन बोनस की तरह रहा . उन्होंने कहा ,‘‘ हम टेस्ट क्रिकेट खेल रहे थे और वनडे में मैने लंबे समय बाद वापसी की . मैं अच्छी गेंदबाजी की कोशिश कर रहा था .’’

आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि इस विकेट पर 260 . 270 रन बनने चाहिये थे . उन्होंने कहा ,‘‘ हमने इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की थी . भारत ने उम्दा गेंदबाजी की . हम अगर 250 रन बनाते तो मैच में बने रह सकते थे .विकेट से तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिली .’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2023 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).