क्रिकेट

IND vs AUS 1st ODI Live Score Update: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और रविंद्र जडेजा ने बल्ले से किया कमाल

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम टीम 35.4 ओवर में महज 188 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 81 रनों की पारी खेली.

IND vs AUS 1st ODI Live Score Update: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और रविंद्र जडेजा ने बल्ले से किया कमाल
टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम टीम 35.4 ओवर में महज 188 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 81 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट झटके. टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 189 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 39.5 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा नाबाद 75 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2023 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).