R Ashwin New Record: वानखेड़े टेस्ट में आर अश्विन ने किया ये अनोखा कारनामा, इस मामले में अनिल कुंबले का तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड; यहां देखें आंकड़ें
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 59.4 ओवरों में नौ विकेट खोकर 171 रन बना लिए हैं. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज अच्छा नहीं रहा और महज 44 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की टीम ने 143 रनों की बढ़त बना ली हैं.
Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 3rd Test Match Day 2 Stumps Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा मुकाबला 1 नवंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम ने टीम इंडिया (Team India) को 113 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने 2-0 से सीरीज में अजेय बढ़त भी बना ली हैं. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने नया इतिहास रच दिया हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने पहली बार भारतीय सरजमीं पर कोई टेस्ट सीरीज जीती हैं. तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया अपनी लाज बचाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के कंधों पर हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई टॉम लैथम (Tom Latham) कर रहे हैं. India vs New Zealand, 3rd Test Match Day 2 Stumps Scorecard: दूसरे दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया ने मैच में बनाई मजबूत पकड़, न्यूजीलैंड ने 171 रन पर गवाएं 9 विकेट; यहां देखें दूसरे दिन का स्कोरकार्ड
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 59.4 ओवरों में नौ विकेट खोकर 171 रन बना लिए हैं. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज अच्छा नहीं रहा और महज 44 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की टीम ने 143 रनों की बढ़त बना ली हैं.
न्यूजीलैंड की तरफ से विल यंग ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए. विल यंग के अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 26 रन बटोरे. अजाज़ पटेल नाबाद सात रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम इंडिया को आकाश दीप ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए. रवींद्र जडेजा के अलावा आर अश्विन ने तीन विकेट अपने नाम किए. मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन गेंद से एक बड़ा कमाल करने में कामयाब रहे जिसमें उन्होंने अनिल कुंबले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया हैं.
वानखेड़े स्टेडियम में आर अश्विन ने रचा इतिहास
आर अश्विन के लिए बतौर गेंदबाज ये टेस्ट सीरीज अब तक कुछ खास अच्छी नहीं रही. हालांकि मुंबई टेस्ट मैच में आर अश्विन कीवी टीम की दूसरी पारी में जब रचिन रवींद्र का विकेट लेने में कामयाब हुए तो वह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. आर अश्विन ने अब तक वानखेड़े में 42 टेस्ट विकेट हासिल कर चुके हैं.
वानखेड़े स्टेडियम में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज
रविचंद्रन अश्विन - 42 विकेट
अनिल कुंबले - 38 विकेट
कपिल देव - 28 विकेट
हरभजन सिंह - 24 विकेट
कर्सन घारवी - 23 विकेट
आर अश्विन ने मुंबई में चटकाए सबसे ज्यादा विकेट
बता दें कि आर अश्विन ने अभी तक अपने इंटरनेशनल करियर में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं. वानखेड़े स्टेडियम में आर अश्विन 43 विकेट अब तक अपने नाम कर चुके हैं. वहीं इसके बाद आर अश्विन ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सबसे ज्यादा 42 विकेट अपने नाम किए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2024 06:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

