क्रिकेट

KK vs QG, PSL 2024 Live Streaming: पाकिस्तान सुपर लीग में आज कराची किंग्स से भिड़ेगा क्वेटा ग्लैडियेटर्स, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव मैच

हालांकि कोई टीवी पर प्रसारण नहीं होगा, फिर भी फैंस भारत में कराची किंग्स बनाम क्वेटा ग्लैडियेटर्स पीएसएल 2024 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देख सकते हैं. फैनकोड के पास भारत में पीएसएल 2024 लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन अधिकार हैं.

KK vs QG, PSL 2024 Live Streaming: पाकिस्तान सुपर लीग में आज कराची किंग्स से भिड़ेगा क्वेटा ग्लैडियेटर्स, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव मैच
कराची किंग्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स (Photo Credit: Twitter)

KK vs QG, PSL 2024 Live Telecast: 29 फरवरी(गुरुवार) को कराची किंग्स लगातार दूसरा गेम खेलने उतरेगी क्योंकि उन्होंने कल शाम को पीएसएल मे इस्लामाबाद यूनाइटेड से भिड़ा था. पीएसएल 2024 मैच में 16 कराची किंग्स क्वेटा ग्लैडिएटर्स की मेजबानी करेंगे. पीएसएल 2024 हर दिन और अधिक मनोरंजक होता जा रहा है क्योंकि टीमें सीजन के हर एक मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ दे रही हैं. कराची किंग्स अपना आखिरी गेम इस्लामाबाद यूनाइटेड से हार गई थी. यह भी पढ़ें: विमेंस प्रीमियर लीग में आज दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव एक्शन 

कराची किंग्स ने चार मैचों में से दो मैच जीते हैं. दूसरी ओर, क्वेटा ग्लैडियेटर्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है क्योंकि उसने अपने चार में से तीन मैच जीते हैं. क्वेटा ग्लैडियेटर्स शीर्ष फॉर्म में दिख रहे हैं और इसे जारी रखना चाहेंगे. हम दोनों टीमों के बीच एक उच्च स्कोरिंग मैच की उम्मीद कर सकते हैं. हालाँकि इस सीज़न में कई उच्च स्कोरिंग खेल नहीं हुए हैं, लेकिन विस्फोटक बल्लेबाजी लाइनअप के साथ, हम यहाँ एक उच्च स्कोरिंग प्रतियोगिता की उम्मीद कर सकते हैं.

पीएसएल में कराची किंग्स बनाम क्वेटा ग्लैडियेटर्स मैच कब और कहां खेला जाएगा?

29 फरवरी(गुरुवार) को कराची किंग्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयनुसार शाम 07:30 बजे खेला जाएगा, टी20 क्रिकेट मैच का टॉस शाम 07:00 बजे होगा.

पीएसएल में कराची किंग्स बनाम क्वेटा ग्लैडियेटर्स मैच का मुफ्त लाइव प्रसारण कहां देखें?

भारत में पीएसएल 2024 का सीधा प्रसारण फैंस के लिए टेलीविजन सेट पर उपलब्ध नहीं होगा. भारत में टी20 टूर्नामेंट को टीवी पर लाइव दिखाने का अधिकार किसी ब्रॉडकास्टर के पास नहीं है. हालाँकि, आप अभी भी भारत में कराची किंग्स बनाम क्वेटा ग्लैडियेटर्स पीएसएल 2024 मैच देख सकते हैं. पीएसएल 2024 ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग संबंधित जानकारी के लिए नीचे तक पढ़ना जारी रखें.

पीएसएल में कराची किंग्स बनाम क्वेटा ग्लैडियेटर्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?

हालांकि कोई टीवी पर प्रसारण नहीं होगा, फिर भी फैंस भारत में कराची किंग्स बनाम क्वेटा ग्लैडियेटर्स पीएसएल 2024 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देख सकते हैं. फैनकोड के पास भारत में पीएसएल 2024 लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन अधिकार हैं. पीएसएल 2024 सीज़न पास पाने के लिए यूजर को 149 रुपये का लेना होगा. पीएसएल 2024 की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देखने का कोई तरीका नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 29, 2024 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).