QTG vs ISU, PSL 2026 9th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

अबरार अहमद ने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए थे. दूसरी तरफ, इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम को बेहतर प्रदर्शन की जरूरत है और डेवोन कॉनवे, शादाब खान व इमाद वसीम जैसे खिलाड़ी टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.

क्वेटा ग्लैडियेटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Quetta Gladiators vs Islamabad United, Pakistan Super League 2026 9th Match Winner Prediction: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का नौवां मुकाबला आज यानी 2 अप्रैल को क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (QUE vs ISL) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने इस सीजन में एक जीत और एक हार के साथ संतुलित शुरुआत की है. वहीं, इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम एक हार और एक रद्द मुकाबले के बाद इस मैच में वापसी करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के नौवें मुकाबले में गुरुवार (2 अप्रैल) को क्वेटा ग्लैडिएटर्स (QUE) का सामना इस्लामाबाद यूनाइटेड (ISL) से होगा. यह मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा. क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए शमील हुसैन शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने लगातार दो अर्धशतक जड़े हैं. वहीं, अबरार अहमद ने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए थे. दूसरी तरफ, इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम को बेहतर प्रदर्शन की जरूरत है और डेवोन कॉनवे, शादाब खान व इमाद वसीम जैसे खिलाड़ी टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.

क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड हेड टू हेड (QUE vs ISL Head To Head)

पाकिस्तान सुपर लीग में दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 12 मैच जीते हैं जबकि इस्लामाबाद यूनाइटेड को 10 मुकाबलों में जीत मिली है.

क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में सऊद शकील, रिली रोसो और शमील हुसैन शानदार फॉर्म में हैं. वहीं, गेंदबाजी में अबरार अहमद और अल्जारी जोसेफ टीम को मजबूती देते हैं.

दूसरी तरफ, इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम को अभी लय पकड़ने की जरूरत है. टीम के पास डेवोन कॉनवे, शादाब खान और इमाद वसीम जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें बेहतर प्रदर्शन करना होगा. गेंदबाजी में फहीम अशरफ और रिचर्ड ग्लीसन अहम भूमिका निभा सकते हैं.

ये टीम मार सकती है बाजी (QUE vs ISL Match Winner Prediction)

इस मुकाबले में क्वेटा ग्लैडिएटर्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. टीम के खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है. वहीं, इस्लामाबाद यूनाइटेड अभी संघर्ष करती नजर आई है. ऐसे में क्वेटा ग्लैडिएटर्स इस मुकाबले में जीत दर्ज कर सकती है. हालांकि, टी20 क्रिकेट में कुछ भी संभव है और मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है.

क्वेटा ग्लैडिएटर्स की जीत की संभावना: 55%

इस्लामाबाद यूनाइटेड की जीत की संभावना: 45%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (QUE vs ISL 9th T20 Match Playing Prediction)

क्वेटा ग्लैडिएटर्स: सऊद शकील (कप्तान), शमील हुसैन, ख्वाजा नफे, रिली रोसो, हसन नवाज, बेन मैकडरमॉट (विकेटकीपर), टॉम करन, अहमद दानियाल, अल्जारी जोसेफ, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.

इस्लामाबाद यूनाइटेड: एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, समीर मिन्हास, शादाब खान (कप्तान), मार्क चैपमैन, हैदर अली, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, रिचर्ड ग्लीसन, सलमान मिर्जा, सलमान इरशाद.

नोट: क्वेटा ग्लैडिएटर्स क्रिकेट टीम बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स