QTG vs ISU, PSL 2026 9th Match Preview: लाहौर में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

अबरार अहमद ने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए थे. दूसरी तरफ, इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम को बेहतर प्रदर्शन की जरूरत है और डेवोन कॉनवे, शादाब खान व इमाद वसीम जैसे खिलाड़ी टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.

क्वेटा ग्लैडियेटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Quetta Gladiators vs Islamabad United, Pakistan Super League 2026 9th Match Preview Details: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का नौवां मुकाबला आज यानी 2 अप्रैल को क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (QUE vs ISL) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने इस सीजन में एक जीत और एक हार के साथ संतुलित शुरुआत की है. वहीं, इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम एक हार और एक रद्द मुकाबले के बाद अंक तालिका में पीछे चल रही है और इस मैच में वापसी करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Stats And Preview: दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के नौवें मुकाबले में गुरुवार (2 अप्रैल) को क्वेटा ग्लैडिएटर्स (QUE) का सामना इस्लामाबाद यूनाइटेड (ISL) से होगा. यह मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा. क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए शमील हुसैन शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने लगातार दो अर्धशतक जड़े हैं. वहीं, अबरार अहमद ने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए थे. दूसरी तरफ, इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम को बेहतर प्रदर्शन की जरूरत है और डेवोन कॉनवे, शादाब खान व इमाद वसीम जैसे खिलाड़ी टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.

क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड हेड टू हेड (QUE vs ISL Head To Head)

पाकिस्तान सुपर लीग में दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 12 मैच जीते हैं जबकि इस्लामाबाद यूनाइटेड को 10 मुकाबलों में जीत मिली है.

गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट (Gaddafi Stadium Pitch Report)

लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम इस सीजन में बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहा है. यहां खेले गए मुकाबलों में बड़े स्कोर देखने को मिले हैं. हालांकि, सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों को भी मदद मिलती है.

क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड पीएसएल 2026 की प्रमुख खिलाड़ी (QUE vs ISL PSL 2026 Key Players To Watch Out): शमील हुसैन, सऊद शकील, रिली रोसो, अबरार अहमद, डेवोन कॉनवे, शादाब खान और इमाद वसीम जैसे खिलाड़ी इस मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (QUE vs ISL Mini Battle): शमील हुसैन और रिचर्ड ग्लीसन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. वहीं, डेवोन कॉनवे और अबरार अहमद के बीच टक्कर भी रोमांचक होगी. स्पिन में शादाब खान और सऊद शकील के बीच भी दिलचस्प भिड़ंत देखने को मिल सकती है.

क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नौवां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (QUE vs ISL 9th T20 Match Date And Venue)

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का नौवां मुकाबला आज यानी 2 अप्रैल को क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (QUE vs ISL 9th T20 Match Live TV Channel Telecast In India)

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का नौवां मुकाबला भारत में टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाएगा.

भारत में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch QUE vs ISL 9th T20 Match Live Streaming In India)

क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में उपलब्ध नहीं होगी. लेकिन फैंस इस मुकाबले का लुफ्त फैनकोड ऐप पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (QUE vs ISL 9th T20 Match Playing Prediction)

क्वेटा ग्लैडिएटर्स: सऊद शकील (कप्तान), शमील हुसैन, ख्वाजा नफे, रिली रोसो, हसन नवाज, बेन मैकडरमॉट (विकेटकीपर), टॉम करन, अहमद दानियाल, अल्जारी जोसेफ, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.

इस्लामाबाद यूनाइटेड: एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, समीर मिन्हास, शादाब खान (कप्तान), मार्क चैपमैन, हैदर अली, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, रिचर्ड ग्लीसन, सलमान मिर्जा, सलमान इरशाद.

नोट: क्वेटा ग्लैडिएटर्स क्रिकेट टीम बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs KRK, PSL 2026 10th Match Live Score Update: रावलपिंडी पिंडिज बनाम कराची किंग्स के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs KRK, PSL 2026 10th Match Winner Prediction: रावलपिंडी पिंडिज बनाम कराची किंग्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs KRK, PSL 2026 10th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडी पिंडिज बनाम कराची किंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

RWP vs KRK, PSL 2026 10th Match Live Streaming In India: रावलपिंडी पिंडिज बनाम कराची किंग्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त