PBKS vs MI TATA IPL 2025 Scorecard: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेटों से धोया, प्रियांश आर्य और जोश इंग्लिस ने खेली तूफानी पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
पंजाब किंग्स (PBKS) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन बनाए थे, जिसे पंजाब ने 18.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ पंजाब ने प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूती दी है.
Punjab Kings vs Mumbai Indians Match Scorecard: पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल 2025 का 69वां मुकाबला 25 मई (सोमवार) को जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में खेला गया. पंजाब किंग्स (PBKS) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन बनाए थे, जिसे पंजाब ने 18.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ पंजाब ने प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूती दी है. पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई और 39 गेंदों में 57 रन की पारी खेली. उनके अलावा रयान रिकेल्टन ने 27 (20) और हार्दिक पंड्या ने 15 गेंदों में तेजतर्रार 26 रन बनाए. अंतिम ओवरों में सूर्यकुमार और अनंत धीर ने मिलकर रनगति को तेज किया, विशेष रूप से 19वें ओवर में जब उन्होंने 6,6,4,4 की झड़ी लगाई.
पंजाब के गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में अच्छी पकड़ बनाए रखी. अर्शदीप सिंह ने अपने चार ओवर में सिर्फ 28 रन देकर दो विकेट चटकाए, वहीं मार्को यानसेन ने भी दो विकेट लिए. वैश्यक विजय कुमार ने भले ही 44 रन दिए, लेकिन उन्होंने भी दो अहम विकेट झटके.
लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत जबरदस्त रही. युवा बल्लेबाज प्रियंश आर्य ने 35 गेंदों में 62 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी, वहीं जोश इंग्लिस ने तूफानी अंदाज में 42 गेंदों पर 73 रन ठोके. इन दोनों के बीच हुई साझेदारी ने मैच की दिशा मोड़ दी. अंत में श्रेयस अय्यर ने 16 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर टीम को 9 गेंद शेष रहते जीत दिला दी.
मुंबई की ओर से सिर्फ जसप्रीत बुमराह ही प्रभावी नजर आए जिन्होंने चार ओवर में मात्र 23 रन देकर एक विकेट लिया. मिचेल सैंटनर को भी दो विकेट मिले लेकिन वह रन गति पर अंकुश नहीं लगा सके. बाकी गेंदबाजों को पंजाब के बल्लेबाजों ने आसानी से खेला.
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2025 11:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

