Punjab Beat Lucknow, TATA IPL 2025 54th Match Scorecard: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से रौंदा, अर्शदीप सिंह ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें PBKS बनाम LSG के मैच का स्कोरकार्ड
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 236 रन बनाए. पंजाब किंग्स की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 91 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान प्रभसिमरन सिंह ने 48 गेंदों पर छह चौके और सात छक्के लगाए. प्रभसिमरन सिंह के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 45 रन बनाए.
Punjab Kings vs Lucknow Super Giants, TATA IPL 2025 54th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 54वां मुकाबला पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला (Dharamsala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही पंजाब किंग्स की टीम ने इस सीजन में अपनी सातवीं जीत हासिल कर ली हैं. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: PBKS vs LSG, TATA IPL 2025 54th Match 1st Inning Scorecard: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया 237 रनों का विशाल टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच का स्कोरकार्ड
Match 54. Punjab Kings Won by 37 Run(s) https://t.co/YuAePC273s #PBKSvLSG #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) May 4, 2025
इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और प्रियांश आर्य बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिस ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 50 रन के पार लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 236 रन बनाए. पंजाब किंग्स की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 91 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान प्रभसिमरन सिंह ने 48 गेंदों पर छह चौके और सात छक्के लगाए. प्रभसिमरन सिंह के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 45 रन बनाए.
दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को युवा तेज गेंदबाज आकाश महाराज सिंह ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से आकाश महाराज सिंह और दिग्वेश सिंह राठी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. आकाश महाराज सिंह और दिग्वेश सिंह राठी के अलावा प्रिंस यादव ने एक विकेट चटकाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 237 रन बनाने थे.
बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 27 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 27 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 199 रन ही बना सकीं. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से आयुष बदोनी ने सबसे ज्यादा 74 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान आयुष बदोनी ने 40 गेंदों पर पांच चौके और पांच छक्के लगाए. आयुष बदोनी के अलावा अब्दुल समद ने 45 रन बटोरे.
वहीं, पंजाब किंग्स की टीम को घातक तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. अर्शदीप सिंह के अलावा अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने दो विकेट चटकाए.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी: 236/5, 20 ओवर (प्रियांश आर्य 0 रन, प्रभसिमरन सिंह 91 रन, जोश इंग्लिस 30 रन, श्रेयस अय्यर 45 रन, नेहल वढेरा 16 रन, शशांक सिंह नाबाद 33 रन और मार्कस स्टोइनिस नाबाद 15 रन.)
लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी: (आकाश महाराज सिंह 2 विकेट, दिग्वेश सिंह राठी 2 विकेट और प्रिंस यादव 1 विकेट).
दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:
लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी: 199/7, 20 ओवर (एडेन मार्करम 13 रन, मिशेल मार्श 0 रन, निकोलस पूरन 0 रन, ऋषभ पंत 18 रन, आयुष बदोनी 74 रन, डेविड मिलर 11 रन, अब्दुल समद 45 रन, अवेश खान नाबाद 19 रन और प्रिंस यादव नाबाद 0 रन.)
पंजाब किंग्स की गेंदबाजी: (अर्शदीप सिंह 3 विकेट, अज़मतुल्लाह उमरज़ई 2 विकेट युजवेंद्र चहल 1 विकेट और मार्को जानसन 1 विकेट).
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2025 11:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

