Ind vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत को 44 रनों से हराया, कोहली ने जमाया शतक

वेस्टइंडीज ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में शनिवार को भारत को 44 रनों से हरा दिया.

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Photo Credit: IANS)

पुणे: वेस्टइंडीज ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में शनिवार को भारत को 44 रनों से हरा दिया. इसी के साथ विंडीज ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. गुवाहाटी में खेला गया पहला वनडे भारत के नाम रहा था जबकि विशाखापट्टनम में खेला गया दूसरा मैच टाई रहा था. वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 284 रनों का लक्ष्य रखा था। मेजबान टीम 47.4 ओवरों में 240 रन ही बना सकी.

भारत के लिए एक बार फिर कप्तान विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली. उन्होंने 119 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 107 रन बनाए. उनके अलावा कोई और बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा पाया. कोहली के बाद शिखर धवन (35) टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे. वेस्टइंडीज के लिए मार्लन सैमुएल्स ने तीन विकेट अपने नाम किए. जेसन होल्डर, ओबेड मैक्कोय और एशले नर्स को दो-दो सफलताएं मिलीं. यह भी पढ़ें- कोहली को लेकर वेस्ट इंडीज के कोच स्टुअर्ट लॉ ने दिया बड़ा बयान, भारतीय गेंदबाजी में बदलाव के लिए हमने मजबूर कर दिया है

इससे पहले वेस्टइंडीज ने शाई होप के 94 और अंत में एशेल नर्स की पारी के दम पर 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 283 रनों का स्कोर खड़ा किया था. होप ने शानदार पारी खेलते हुए 113 गेंदों में छह चौके और तीन चौकों की मदद से 95 रन बनाए. अंत में एशले नर्स ने 22 गेंदों में 40 रन बनाते हुए वेस्टइंडीज को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए.

उनके अलावा शिमरोन हेटमायेर ने 37, कप्तान जेसन होल्डर ने 32 केरन पावेल ने 21 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए इस जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिए. कुलदीप यादव के हिस्से दो विकेट आए. भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs SL 1st Test Day 2 Preview: गॉल टेस्ट में दूसरे दिन बड़ी बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया, क्या श्रीलंका कर पाएगा वापसी? जानें पिच, मिनी बैटल समेत सारी डिटेल्स

India vs Sri Lanka 1st Test Match Day 2 Galle Weather Update: दूसरे दिन गॉल में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? पहले टेस्ट से पहले जानें मौसम का हाल

India vs Sri Lanka 1st Test Match Day 2 Galle Pitch Report: दूसरे दिन गॉल में भारतीय बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या श्रीलंका के गेंदबाज करेंगे वापसी? मुकाबला शुरू होने से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Ireland vs Afghanistan, 5th ODI Match Scorecard: बेलफास्ट में आयरलैंड ने आयरलैंड के सामने रखा 299 रनों का लक्ष्य, कर्टिस कैम्फर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड