प्रो कबड्डी लीग: तेलुगू टाइटंस ने पटना पाइरेट्स को पटका

पहले हाफ में पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए तेलुगू टाइटंस ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के 23वें मैच में शुक्रवार को मौजूदा चैम्पियन पटना पाइरेट्स को 35-31 से हरा दिया.

तेलुगू टाइटंस ने पटना पाइरेट्स को पटका (Photo Credit: Twitter)

पुणे: पहले हाफ में पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए तेलुगू टाइटंस ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के 23वें मैच में शुक्रवार को मौजूदा चैम्पियन पटना पाइरेट्स को 35-31 से हरा दिया. तेलुगू टाइटंस की जोन-बी में चार मैचों में यह तीसरी जीत है वहीं पटना को चार मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है.

पटना की टीम यहां श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए इस मुकाबले के पहले हाफ में पटना की टीम 17-14 से आगे थीं, लेकिन दूसरे हाफ में वह अपने इस बढ़त को कायम नहीं रख पाई और तेलुगू टाइटंस ने 35-34 से मैच जीत लिया. यह भी पढ़े-प्रो कबड्डी लीग: मोनू और रवि कुमार का शानदार प्रदर्शन, पुनेरी पल्टन ने जयपुर को 29-25 से दी मात

टाइटंस के लिए राहुल चौधरी ने सात, विशाल भारद्वाज ने छह और निलेश शालुंके तथा अबोजार मिगनानी ने पांच-पांच अंक लिए। टीम ने रैड से 15, टैकल से 15, ऑलआउट से दो और दो अतिरिक्त अंक लिए.

पटना के लिए मंजीत ने आठ, प्रदीप नरवाल ने पांच और जयदीप ने तीन अंक जुटाए. टीम ने रैड से 19, टैकल से आठ, ऑलआउट से दो और दो अतिरिक्त अंक लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, 3rd Test Match Day 1 Dream11 Prediction: एजबेस्टन में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच होगी रोमांचक जंग, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

India vs Japan T20 Live Telecast: भारत-जापान ऐतिहासिक टी-20 मैच का स्टार स्पोर्ट्स और फैनकोड पर होगा सीधा प्रसारण, जानें कब और कहां देखें मुकाबला लाइव

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड