Pretoria Capitals vs Sunrisers Eastern Cape SA20 2025 Live Streaming: आज प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच होगी काटें की टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
एसए20 2025 का 7वां मैच आज यांनी 14 जनवरी को प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा. प्रिटोरिया कैपिटल्स ने टूर्नामेंट में अब तब दो मैच खेला हैं.
Pretoria Capitals vs Sunrisers Eastern Cape 7th Match SA20 2025 Live Streaming: एसए20 2025 का 7वां मैच आज यांनी 14 जनवरी को प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा. प्रिटोरिया कैपिटल्स ने टूर्नामेंट में अब तब दो मैच खेला हैं. जिसमें एक में डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और एक मैच बेनतीजा रहा है. अंक तालिका में प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम 1 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है. दूसरी ओर, सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने टूर्नामेंट में दो मैच खेला है. जिसमें दोनों में हार का सामना करना पड़ा है. सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.
एसए20 2025 में प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच तीसरा मुकाबला कब खेला जाएगा?
एसए20 2025 में प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच छठा मुकाबला 14 जनवरी मंगलवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 4:30 बजे से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहले होगा.
एसए20 2025 में प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीचतीसरा मुकाबला कहां देखें?
एसए20 2025 में प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच छठे मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा डिज़्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का लुफ्त उठा सकते हैं.
दोनों टीमों की स्क्वाड
प्रिटोरिया कैपिटल टीम: रिले रोसौव (कप्तान), काइल वेरेन (विकेटकीपर), विल जैक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, लियाम लिविंगस्टोन, मार्केस एकरमैन, जेम्स नीशम, सेनुरन मुथुसामी, मिगेल प्रिटोरियस, ईथन बॉश, डेरिन डुपाविलन, एनरिक नॉर्टजे, काइल सिमंड्स, तियान वैन वुरेन, विल स्मीड, स्टीव स्टोक, कीगन लायन कैचेट, वेन पार्नेल
सनराइजर्स ईस्टर्न केप स्क्वाड: एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), जॉर्डन हरमन, जैक क्रॉली, टॉम एबेल, मार्को जानसन, डेविड बेडिंघम, लियाम डॉसन, साइमन हार्मर, रिचर्ड ग्लीसन, ओटनील बार्टमैन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, क्रेग ओवरटन, पैट्रिक क्रूगर, ओकुहले सेले, बेयर्स स्वानपेल, एंडिले सिमलेन, डैनियल स्मिथ, कालेब सेलेका
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2025 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

