PBKS vs MI, TATA IPL 2025 Qualifier 2 Head To Head Record: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कल खेला जाएगा दूसरा क्वालीफायर; यहां जानें दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

लीग स्टेज के बाद पंजाब किंग्स पहले और मुंबई इंडियंस की टीम चौथे पायदान पर रही थी. जीतने वाली फाइनल का टिकट हासिल कर लेगी तो हारने वाली टीम का टूर्नामेंट में सफर खत्‍म हो जाएगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच फैंस को कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस बीच इन दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस(Photo Credit:X@PunjabKingsIPL and @mipaltan)

Punjab Kings vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2025 Qualifier 2 Match: इंडियन प्रीमियर लीग का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) के बीच कल यानी 01 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad ) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को मुंबई इंडियन्स ने रोमांचक 20 रन देकर क्वालीफायर-2 में एंट्री कर ली है. वहीं, पंजाब किंग्स की टीम पहले क्वालीफायर में आरसीबी (RCB) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. वहीं हारने वाली टीम का सफर आईपीएल 2025 (IPL 2025) में यहीं पर समाप्त हो जाएगा. जबकि जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी. यह भी पढ़ें: ICC New Rules 2025: आईसीसी ने टेस्ट और वनडे क्रिकेट के नियमों में किया बड़ा बदलाव, जून से बदल जाएंगे रूल; बस एक क्लिक पर जानें क्या है नए नियम?

लीग स्टेज के बाद पंजाब किंग्स पहले और मुंबई इंडियंस की टीम चौथे पायदान पर रही थी. जीतने वाली फाइनल का टिकट हासिल कर लेगी तो हारने वाली टीम का टूर्नामेंट में सफर खत्‍म हो जाएगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच फैंस को कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस बीच इन दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड (PBKS vs MI Head To Head)

आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अबतक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई हैं. पंजाब किंग्स ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस को 17 मुकाबलों में जीत नसीब हुई हैं. इस सीजन में दोनों टीमों के बीच महज एक ही मुकाबला खेला गया था. उस मुकाबले को पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से जीता था. पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मैच खेले गया था और यह मुकाबला मुंबई इंडियंस ने नौ रन से अपने नाम किया था. पंजाब किंग्स इस बार वापसी करना चाहेगी.

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के इन खिलाड़ियों ने मचाया कोहराम

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 31 पारियों में 32.30 की औसत और 139.52 की स्ट्राइक रेट से 872 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से आठ अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 79 रन रहा है. रोहित शर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 19 पारियों में 31.22 की औसत 155.68 की स्ट्राइक रेट से 562 रन अपने नाम किए हैं. जसप्रीत बुमराह ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 17 मैचों में 16.79 की औसत के साथ 24 विकेट लिए हैं.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब किंग्स के इन खिलाड़ियों ने बरपाया कहर

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 19 पारियों में 27.60 की औसत और 118.29 की स्ट्राइक रेट के साथ 414 रन बनाए हैं. इस दौरान श्रेयस अय्यर ने छह अर्धशतक जड़े हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ श्रेयस अय्यर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 83 रन रहा है. श्रेयस अय्यर के अलावा प्रियांश आर्य ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एकमात्र पारी में 62 की औसत 177.14 की स्ट्राइक रेट के साथ 62 रन अपने नाम किए हैं. अर्शदीप सिंह ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आठ मैचों में 17.30 की औसत के साथ 10 विकेट लिए हैं.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के आंकड़े

बता दें कि आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की टीम ने नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल छह मुकाबले खेले हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम को महज एक मैच में ही जीत मिली हैं. जबकि, पांच मुकाबलों में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा है. इस मैदान पर मुंबई इंडियंस का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 178 रन रहा है. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स ने यहां अब तक छह मैच खेले हैं. इस बीच दो मुकाबलों में पंजाब किंग्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा है. तीन मैच में पंजाब किंग्स की टीम को जीत मिली है. वहीं, एक मैच टाई रहा है. इस मैदान पर पंजाब किंग्स का यहां सर्वोच्च स्कोर 243 रन रहा है.

नोट: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Ahmedabad Ahmedabad pitch report Ahmedabad Weather Ahmedabad Weather Report Ahmedabad Weather Update Arshdeep Singh hardik pandya Jasprit Bumrah Jonny Bairstow Narendra Modi Stadium Narendra Modi Stadium Pitch Report PBKS VS MI head to head PBKS vs MI Live Match PBKS vs MI Live Match Score PBKS vs MI Live Score PBKS vs MI Live Scorecard PBKS vs MI Live Streaming PBKS vs MI Live Toss PBKS vs MI Match Winner Prediction PBKS vs MI Pitch Report PBKS vs MI Toss PBKS vs MI Weather Report Prabhsimran Singh Priyansh Arya Punjab Kings vs Mumbai Indians Live Match Scorecard Punjab Kings vs Mumbai Indians Live Score Update Punjab Kings vs Mumbai Indians Live Toss Punjab Kings vs Mumbai Indians Pitch Report punjab kings vs mumbai indians players Punjab Kings vs Mumbai Indians Qualifier 2 Punjab Kings vs Mumbai Indians Qualifier 2 Live punjab kings vs mumbai indians stats Rohit Sharma Shreyas Iyer Suryakumar Yadav Trent Boult Where To Watch Punjab Kings vs Mumbai Indians अर्शदीप सिंह अहमदाबाद अहमदाबाद पिच रिपोर्ट अहमदाबाद मौसम अहमदाबाद मौसम अपडेट अहमदाबाद मौसम रिपोर्ट जसप्रीत बुमराह जॉनी बेयरस्टो ट्रेंट बोल्ट नरेंद्र मोदी स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस पीबीकेएस बनाम एमआई टॉस पीबीकेएस बनाम एमआई पिच रिपोर्ट पीबीकेएस बनाम एमआई मैच विजेता भविष्यवाणी पीबीकेएस बनाम एमआई मौसम रिपोर्ट पीबीकेएस बनाम एमआई लाइव टॉस पीबीकेएस बनाम एमआई लाइव मैच पीबीकेएस बनाम एमआई लाइव स्ट्रीमिंग पीबीकेएस बनाम एमआई हेड टू हेड प्रभसिमरन सिंह प्रियांश आर्य रोहित शर्मा श्रेयस अय्यर सूर्यकुमार यादव हार्दिक पांड्या

संबंधित खबरें

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम नीदरलैंड्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\