क्रिकेट

PBKS vs KKR, TATA IPL 2025 31th Match Pitch Report: चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अबतक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स का पड़ला भारी रहा हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 21 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, पंजाब किंग्स को महज 12 मैच में जीत नसीब हुई हैं. इस सीजन दोनों टीम की यह पहली भिड़ंत है.

PBKS vs KKR, TATA IPL 2025 31th Match Pitch Report: चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट
पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Punjab Kings vs Kolkata Knight Riders Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का 31वां मुकाबला आज यानी 15 अप्रैल को पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ (Chandigarh) के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में दोनों टीमों का मिला जुला प्रदर्शन रहा है. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन में पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं. जबकि, कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के कंधों पर हैं. PBKS vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में अबतक कुल छह मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम को तीन में जीत मिली हैं. जबकि पंजाब किंग्स की टीम ने अबतक पांच मैच खेले हैं. इस बीच टीम को तीन में जीत मिली हैं. ऐसे में दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी. पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर है. दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पांचवें पायदान पर मौजूद हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पिछले मैच में चेन्नई को एकतरफा मैच हराकर उतर रही है. ऐसे में आज पंजाब के खिलाफ केकेआर चौथी जीत के इरादे से उतरेगी. दोनों टीमों के पास धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं. ऐसे में एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (PBKS vs KKR Head To Head)

आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अबतक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स का पड़ला भारी रहा हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 21 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, पंजाब किंग्स को महज 12 मैच में जीत नसीब हुई हैं. इस सीजन दोनों टीम की यह पहली भिड़ंत है. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच केवल एक मुकाबला खेला गया था. इस दौरान पंजाब किंग्स की टीम ने बाजी मारी थीं.

पिच रिपोर्ट (PBKS vs KKR Pitch Report)

टाटा आईपीएल 2025 का 31वां मुकाबला पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चंडीगड़ में खेला जाएगा. महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच मिट्‌टी की जगह रेत से तैयार की गई है. इस मैदान पर स्पिनरों के मुकाबले तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. इस पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाजों के लिए समान अवसर होते हैं. हालांकि, बल्लेबाजों के लिए रन बनाने के लिए नजरें जमानी होती है. इस मैदान पर आईपीएल में अब तक पांच मुकाबले खेले गए हैं. एक बार भी 200 का स्कोर नहीं बन पाया है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को येंसन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन और युजवेंद्र चहल.

कोलकाता नाइट राइडर्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती.

नोट: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2025 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).