PBKS vs DC, TATA IPL 2025 66th Match Toss Update And Live Scorecard: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच अबतक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं. अब तक दोनों टीमों के बीच मैचों में बराबरी का मुकाबला रहा है. पंजाब किंग्स की टीम ने 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स को महज 16 मैच में जीत नसीब हुई हैं. इस सीजन दोनों टीम की यह पहली भिड़ंत है.
Punjab Kings vs Delhi Capitals, TATA IPL 2025 66th Match Toss Update And Live Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 66वां मुकाबला आज यानी 24 मई को पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (PBKS vs DC) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: PBKS vs DC, TATA IPL 2025 66th Match Winner Prediction: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
🚨 Indian Premier League 2025, DC vs PBKS 🚨
Delhi Capitals won the toss and opt to bowl first#DCvPBKS #PBKSvDC #DCvsPBKS #PBKSvsDC #IPL2025 #TATAIPL2025 #TATAIPL #Jaipur #DelhiCapitals #PunjabKings #SherSquad pic.twitter.com/WwZemn4Ag6
— Sporcaster (@Sporcaster) May 24, 2025
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह.
IPL 2025 के 66वें मुकाबले के लिए पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन!🔵🔴🏏#IPL2025 #Cricket #PBKSvDC #AxarPatel #ShreyasIyer #PBKS #DC #Viral #T20Is #FafduPlesisi pic.twitter.com/gIkB94Y10P
— CricBull (@CricBull) May 24, 2025
दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, करुण नायर, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार.
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच का स्कोरकार्ड
आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच अबतक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं. अब तक दोनों टीमों के बीच मैचों में बराबरी का मुकाबला रहा है. पंजाब किंग्स की टीम ने 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स को महज 16 मैच में जीत नसीब हुई हैं. इस सीजन दोनों टीम की यह पहली भिड़ंत है. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला गया था. इस दौरान पंजाब किंग्स ने बाजी मारी थीं. इस मुकाबले को जीतकर दिल्ली कैपिटल्स अपने आकंड़ें सुधारना चाहेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2025 07:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

