क्रिकेट

PBKS vs DC, TATA IPL 2025 66th Match Winner Prediction: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच अबतक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं. अब तक दोनों टीमों के बीच मैचों में बराबरी का मुकाबला रहा है. पंजाब किंग्स की टीम ने 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स को महज 16 मैच में जीत नसीब हुई हैं. इस सीजन दोनों टीम की यह पहली भिड़ंत है.

PBKS vs DC, TATA IPL 2025 66th Match Winner Prediction: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Punjab Kings vs Delhi Capitals, TATA IPL 2025 66th Match Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 66वां मुकाबला आज यानी 24 मई को पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (PBKS vs DC) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: PBKS vs DC, TATA IPL 2025 66th Match Live Streaming: आज दिल्ली कैपिटल्स को हराकर टेबल टॉपर बनना चाहेगी पंजाब किंग्स, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

पंजाब किंग्स की टीम लगातार दो मुकाबले जीतकर शानदार फॉर्म में है और 12 मैचों में आठ जीत के साथ पाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है. पंजाब किंग्स के 17 पाइंट हैं और उसका नेट रन रेट +0.389 है. दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेआफ की रेस से बाहर हो गई है. पिछले पांच मैचों में तीन हारने और एक बेनतीजा रहने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम 13 मैचों में 13 पाइंट के साथ 5वें पायदान पर है.

हेड टू हेड रेकॉर्ड (PBKS vs DC Head To Head Record In IPL)

आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच अबतक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं. अब तक दोनों टीमों के बीच मैचों में बराबरी का मुकाबला रहा है. पंजाब किंग्स की टीम ने 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स को महज 16 मैच में जीत नसीब हुई हैं. इस सीजन दोनों टीम की यह पहली भिड़ंत है. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला गया था. इस दौरान पंजाब किंग्स ने बाजी मारी थीं. इस मुकाबले को जीतकर दिल्ली कैपिटल्स अपने आकंड़ें सुधारना चाहेगी.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (PBKS vs DC Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर पंजाब किंग्स की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. पंजाब किंग्स के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का 58वां टी20 मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

पंजाब किंग्सकी जीत की संभावना: 60%

दिल्ली कैपिटल्स की जीत की संभावना: 40%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मिचेल ओवेन, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुश्मंथा चमीरा, मुस्तफिजुर रहमान और मुकेश कुमार.

नोट: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2025 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).