क्रिकेट

PBKS vs DC Match Update: दोबारा खेला जाएगा पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला? जानें इस मैच को लेकर नया अपडेट

अभी भी क्रिकेट फैंस इस बात को लेकर कंफ्यूजन में हैं कि क्या ये मैच फिर दोबारा खेला जाएगा या नहीं, क्योंकि इस मैच की लाइव कमेंट्री के दौरान भी कमेंटेटर ने इसे लेकर अपडेट नहीं दिया था. उस समय तक बोर्ड ने इस मैच को लेकर कोई फैसला नहीं सुनाया था. वहीं पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच को लेकर नया अपडेट आ गया है.

PBKS vs DC Match Update: दोबारा खेला जाएगा पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला? जानें इस मैच को लेकर नया अपडेट
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Punjab Kings vs Delhi Capitals, TATA IPL 2025 58th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) के बाकी मुकाबलों को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया हैं. आज यानी नौ मई को बीसीसीआई के आंतरिक सूत्रों के हवाले से यह पुष्टि हुई कि टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है. आज BCCI की बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया हैं, ताकि फैंस समेत किसी भी खिलाड़ी को किसी तरह का नुकसान न हो, विदेशी खिलाड़ियों को धीरे-धीरे स्वदेश लौटने का निर्देश दिया गया है. यह फैसला तब सामने आया जब पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे मैच को बीच में ही रद्द करना पड़ा. इस सीजन का 58वां मुकाबला 08 मई को पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (PBKS vs DC) के बीच खेला जाना था. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला (Dharamsala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में खेला जाना था. लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से मैच को रद्द कर लिया गया. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: IPL 2025 Suspended: आखिरी बार कब सस्पेंड किया गया था आईपीएल? बीच टूर्नामेंट में इस वजह से करना पड़ा था स्थगित

अभी भी क्रिकेट फैंस इस बात को लेकर कंफ्यूजन में हैं कि क्या ये मैच फिर दोबारा खेला जाएगा या नहीं, क्योंकि इस मैच की लाइव कमेंट्री के दौरान भी कमेंटेटर ने इसे लेकर अपडेट नहीं दिया था. उस समय तक बोर्ड ने इस मैच को लेकर कोई फैसला नहीं सुनाया था. वहीं पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच को लेकर नया अपडेट आ गया है.

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच किसकी हुई जीत?

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आठ मई को हुए मुकाबले में न तो कोई टीम जीती और न ही हारी है. बीसीसीआई ने पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच को ड्रॉ करार दिया गया है. इस मैच में दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दिया गया है, जिससे ये साफ हो जाता है कि पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच ये मुकाबला दोबारा नहीं खेला जाएगा.

कितना बदला पॉइंट्स टेबल

बता दें कि आईपीएल पॉइंट्स टेबल में इस मैच के रद्द होने से कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. इस मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स टेबल में 15 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर थी और अब 16 अंकों के साथ अभी भी तीसरे नंबर पर ही है. इस एक अंक के साथ पंजाब किंग्स ने पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की बराबरी कर ली है. वहीं इस मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में 13 अंकों के साथ 5वें नंबर पर थी, अब 14 अंकों के साथ भी 5वें नंबर पर है. इस एक अंक के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पॉइंट्स टेबल में में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है.

एक हफ्ते के लिए स्थगित किया गया आईपीएल

बता दें कि आईपीएल के 18वें सीजन को लेकर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि फ़िलहाल हालात को देखते हुए आईपीएल के इस सीजन को एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया है. टूर्नामेंट का नया कार्यक्रम सभी संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श के बाद ऐलान किया जाएगा. हमें भारतीय सेना पर गर्व है. निसीसीआई हमारी सशस्त्र सेनाओं और सरकार के साथ खड़ा है. आईपीएल 2025 में 58 मुकाबले हुए हैं और 16 मुकाबले शेष हैं. इस सीजन का फाइनल 25 मई को कोलकाता में होना है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).