IPL 2025 Suspended: आखिरी बार कब सस्पेंड किया गया था आईपीएल? बीच टूर्नामेंट में इस वजह से करना पड़ा था स्थगित
आईपीएल के 18वें सीजन को लेकर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि फ़िलहाल हालात को देखते हुए आईपीएल के इस सीजन को एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया है. टूर्नामेंट का नया कार्यक्रम सभी संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श के बाद ऐलान किया जाएगा. हमें भारतीय सेना पर गर्व है.
TATA IPL 2025 Called Off: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025 ) को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है. आज यानी नौ मई को बीसीसीआई के आंतरिक सूत्रों के हवाले से यह पुष्टि हुई कि टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है. आज BCCI की बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया हैं, ताकि फैंस समेत किसी भी खिलाड़ी को किसी तरह का नुकसान न हो, विदेशी खिलाड़ियों को धीरे-धीरे स्वदेश लौटने का निर्देश दिया गया है. यह फैसला तब सामने आया जब पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे मैच को बीच में ही रद्द करना पड़ा. 9 मई को बीसीसीआई द्वारा लिए जाने वाले मीटिंग में अंतिम निर्णय लिया हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है और खेल कुछ समय के लिए पीछे छूट सकता है. निलंबन से आईपीएल के 16 मैच बाकी बच गए, जिनमें 12 लीग मैच और चार प्लेऑफ मैच शामिल हैं. India-Pakistan War: भारतीय सेना के सपोर्ट में उतरे रोहित शर्मा और विराट कोहली, इंस्टाग्राम पर शेयर किए भावुक संदेश
आखिरी बार कब सस्पेंड हुआ था आईपीएल
पिछली बार आईपीएल को साल 2021 में कोरोनावायरस के दौरान बीच में ही रोकना पड़ गया था. आईपीएल 2021 को 4 मई को कई बायो-बबल उल्लंघनों और खिलाड़ियों और स्टाफ के बीच बढ़ते कोरोना के मामलों के बाद निलंबित कर दिया गया था. निलंबन से पहले आईपीएल 2021 में महज 29 लीग मैच खेले गए थे. इसके बाद 19 सितंबर से दुबई में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले के साथ फिर से शुरू हुआ. दुबई में 13 मैच, शारजाह में 10 और अबू धाबी में आठ मैच खेले गए. आईपीएल 2021 आखिरकार 15 अक्टूबर 2021 को खत्म हो गया, जिसमें चेन्नई ने फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था.
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे मैच को बीच में ही रद्द करना पड़ा. पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान 11वें ओवर में अचानक स्टेडियम की फ्लडलाइट्स बंद हो गईं, जिसे शुरुआत में तकनीकी गड़बड़ी माना गया. लेकिन जल्द ही स्पष्ट हो गया कि यह रुकावट जम्मू, पठानकोट और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में एयर रेड अलर्ट की वजह से हुई है. जैसे ही खतरे की सूचना मिली, खिलाड़ियों और दर्शकों को तुरंत स्टेडियम से बाहर निकाला गया.
एक हफ्ते के लिए स्थगित किया गया आईपीएल
बता दें कि आईपीएल के 18वें सीजन को लेकर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि फ़िलहाल हालात को देखते हुए आईपीएल के इस सीजन को एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया है. टूर्नामेंट का नया कार्यक्रम सभी संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श के बाद ऐलान किया जाएगा. हमें भारतीय सेना पर गर्व है. निसीसीआई हमारी सशस्त्र सेनाओं और सरकार के साथ खड़ा है. आईपीएल 2025 में 58 मुकाबले हुए हैं और 16 मुकाबले शेष हैं. इस सीजन का फाइनल 25 मई को कोलकाता में होना है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 06:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

