PBKS vs DC, IPL 2024 2nd Match: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला; इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर
इस साल दोनों टीमें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मैदान में उतरेंगी. पंजाब किंग्स की टीम में इस साल ऑलराउंडर सिकंदर रजा को शामिल किया गया है. शिखर धवन की अगुवाई में टीम शानदार वापसी करेगी. प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा ने पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था. इस साल भी टीम को इनसे काफी उम्मीदें हैं.
IPL 2024, PBKS vs DC: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का आगाज हो गया है. कल दो मुकाबले खेले जाएंगे, यानी डबल हेडर खेले जाएंगे. शनिवार और रविवार को अक्सर दो-दो मुकाबलों का ही आयोजन होता है. कल पहला मैच पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच मोहाली (Mohali) में होगा. ये मैच साढ़े तीन बजे से शुरू होगा. दोनों टीमों ने पिछले सीजन में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया था. इस सीजन में दोनों टीमें कोहराम मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
इस साल दोनों टीमें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मैदान में उतरेंगी. पंजाब किंग्स की टीम में इस साल ऑलराउंडर सिकंदर रजा को शामिल किया गया है. शिखर धवन की अगुवाई में टीम शानदार वापसी करेगी. प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा ने पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था. इस साल भी टीम को इनसे काफी उम्मीदें हैं. DC vs PBKS, IPL 2024 Preview: आईपीएल के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़त, ऋषभ पंत की वापसी पर होगी सबकी नजरें
दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम में ऋषभ पंत की वापसी हुई है. जिससे टीम की बल्लेबाजी को काफी मजबूती मिलेगी. ऋषभ पंत के साथ टीम में डेविड वार्नर और ऑलराउंडर मिशेल मार्श जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद है. गेंदबाजी यूनिट में भी अक्षर पटेल, कुलदीप यादव स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे. इसके अलावा एनरिक नॉर्टजे पावर-प्ले और डेथ ओवरों में गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे.
हेड टू हेड रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों ही टीमें आपस में 32 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स ने 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं 16 बार मैच को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नाम किया है.
इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
डेविड वार्नर: दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का पंजाब किंग्स के खिलाफ रिकॉर्ड काफी बेहतरीन है. डेविड वार्नर ने 52 की औसत से 1105 रन बनाए हैं. कल के मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ डेविड वार्नर कोहराम मचा सकते हैं.
जॉनी बेयरस्टो: पंजाब किंग्स के घातक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने दिल्ली के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है. जॉनी बेयरस्टो ने 6 मैच में 36 के औसत से 217 रन बनाए हैं. कल के मुकाबले में जॉनी बेयरस्टो पर सबकी निगाहें टिकी होंगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, ऋषि धवन, हर्षल पटेल, कागिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर.
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2024 09:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

