PBKS vs DC 29th IPL Match 2021: अहमदाबाद में कप्तान Mayank Agarwal शतक से चुके, पंजाब ने दिल्ली को दिया 167 रन का लक्ष्य

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 29वें मुकाबले में पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए हैं. दिल्ली को यह मुकाबला जीतने के लिए अब 167 रन बनाने होंगे.

मयंक अग्रवाल (Photo Credits: PTI)

PBKS vs DC 29th IPL Match 2021: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 29वें मुकाबले में पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए हैं. दिल्ली को यह मुकाबला जीतने के लिए अब 167 रन बनाने होंगे. टीम के लिए नवनियुक्त कप्तान मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने 99 रन की सर्वाधिक नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. अग्रवाल ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 58 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और चार छक्के  लगाया.

इससे पहले पंजाब किंग्स के लिए आज पारी की शुरुआत कप्तान मयंक अग्रवाल के साथ प्रभसिमरन सिंह ने की. दोनों खिलाड़ियों ने संभलकर खेलते हुए 3.3 ओवर में 17 रन ही जोड़े थे कि इसी स्कोर पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में प्रभसिमरन कागिसो रबाडा का शिकार बनें. प्रभसिमरन का शानदार कैच स्टीव स्मिथ ने लपका. प्रभसिमरन सिंह 16 गेंद में एक छक्का की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए.

यह भी पढ़ें- PBKS vs DC 29th IPL Match 2021: डेविड मलान को मिला आईपीएल डेब्यू करने का मौका, यहां पढ़ें क्रिकेट के मैदान में अबतक कैसा रहा है उनका प्रदर्शन

इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा पंजाब के लिए क्रिस गेल ने नौ गेंद में एक छक्का और एक चौका की मदद से 13, डेविड मलान ने 26 गेंद में एक छक्का और एक चौका की मदद से 26, दीपक हुड्डा ने एक गेंद में एक, शाहरुख खान ने पांच गेंद में चार, क्रिस जॉर्डन ने तीन गेंद में दो और हरप्रीत बरार ने दो गेंद में एक चौका की मदद से नाबाद चार रन की पारी खेली.

दिल्ली कैपिटल्स के लिए कागिसो रबाडा सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने अपने चार ओवरों के स्पेल में 36 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. रबाडा ने प्रभसिमरन सिंह, क्रिस गेल और क्रिस जॉर्डन को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा टीम के लिए अवेश खान और अक्षर पटेल ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू