IND vs AUS: सबसे तेजी से 1000 रन बनाने वाले विकेटकीपर बने पंत
भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मंगलवार को टेस्ट क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। वह सबसे तेजी से 1000 रन पूरा करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं.
ब्रिस्बेन, 19 जनवरी : भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने मंगलवार को टेस्ट क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं. वह सबसे तेजी से 1000 रन पूरा करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं. पंत ने यहां गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम (Gaba International Stadium) में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की. पंत न पैट कमिंस की गेंद पर चौका मार अपने 1000 रनों का आंकड़ा पूरा किया.
23 साल के पंत ने यहां तक पहुंचने में 27 पारियां लीं. उनसे पहले यह रिकार्ड भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम था जिन्होंने 32 टेस्ट पारियों में 1000 रन पूरे किए थे. यह भी पढ़ें : IND vs AUS 4th Test 2021: शुभमन गिल ने तोड़ा सुनील गावस्कर का वर्षों पुराना रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी
पंत ने भारत के लिए 16 वनडे और और 28 टी-20 मैच खेले हैं जिनमें क्रमश: 374 और 210 रन बनाए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2021 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

