PAK vs BAN 1st Test 2024 Day 5 Live Scorecard: पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की दूसरी पारी लड़खड़ाई, लंच ब्रेक के बाद बांग्लादेश से 13 रन आगे हाथ में मात्र 2 विकेट
बांग्लादेश (Photo credit: Twitter/BCBTigers)

Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 1st Test Day 5  Live Scorecard: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान की टीम ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 23 रन बनाए थे. आज पाचवें दिन की सुबह पाकिस्तान की तरफ से अब्दुल्ला शफीक 12 रन और कप्तान शान मसूद 9 रन से आगे खेलना शुरू किया जिसके बाद बाग्लादेश की बॉलिंग अटैक हर वक्त पाकिस्तान पर हावी दिख रही है. आज पहले सेशन में 5 विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है. उसके बाद दूसरे शेषण के शुरू में ही 2 विकेट झटक कर मैच अपने पक्ष में डाल दिया है. खबर लिखें जानें तक पाकिस्तान का स्कोर 134/8 (46.2) जो मात्र 17 रन की बढ़त दिख रही है. इस मुकाबले में बांग्लादेश कहीं आगे दिख रही है.

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पहले टेस्ट मैच स्कोरकार्ड: