PAK vs SA 2nd Test 2025 Live Scorecard, Inning Break: पाकिस्तान की पारी 333 रनों पर सिमटी, केशव महाराज ने झटकें 7 विकेट, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

टीम ने अपनी पहली पारी में 333 रन बनाए. हालांकि कप्तान शान मसूद की शानदार 87 रन की पारी और सऊद शकील के संयमित 66 रनों के बावजूद मेज़बान टीम को केशव महाराज की फिरकी ने झकझोर दिया. दक्षिण अफ्रीका के इस बाएं हाथ के स्पिनर ने अकेले 7 विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी को 333 रनों पर समेट दिया

Pakistan(Photo Credit: X/@ICC)

Pakistan National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (PAK vs SA Test Series) का दूसरा मुकाबला 20 अक्टूबर (सोमवार) से रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम(Rawalpindi Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. जिसके दूसरे दिन का खेल 21 अक्टूबर (मंगलवार) को खेला जा रहा हैं. टीम ने अपनी पहली पारी में 333 रन बनाए. हालांकि कप्तान शान मसूद की शानदार 87 रन की पारी और सऊद शकील के संयमित 66 रनों के बावजूद मेज़बान टीम को केशव महाराज की फिरकी ने झकझोर दिया. दक्षिण अफ्रीका के इस बाएं हाथ के स्पिनर ने अकेले 7 विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी को 333 रनों पर समेट दिया. दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका करेगी वापसी या पाकिस्तान बनाएगा बड़ा स्कोर, जानिए कब, कहां और कैसे देखें दूसरे दिन का लाइव प्रसारण

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत धीमी लेकिन स्थिर रही. इमाम-उल-हक़ (17) और अब्दुल्ला शफीक (57) ने 35 रनों की साझेदारी की. इमाम को साइमन हार्मर ने आउट किया, जिसके बाद कप्तान शान मसूद ने मोर्चा संभाला. मसूद ने 176 गेंदों पर 87 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे. अब्दुल्ला शफीक ने 146 गेंदों पर 57 रन बनाए, जबकि सऊद शकील ने शानदार 66 रन जोड़े. हालांकि बीच के ओवरों में केशव महाराज और साइमन हार्मर की जोड़ी ने पाकिस्तान की मध्यक्रम बल्लेबाजी को बड़ा झटका दिया.

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

बाबर आज़म (16) एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और केशव महाराज की गेंद पर कैच थमा बैठे. विकेटकीपर मोहम्मद रिज़वान (19) और सलमान अली आगा (45) ने बीच में कुछ प्रतिरोध दिखाया, लेकिन महाराज ने अपनी सटीक गेंदबाजी से सभी योजनाएं ध्वस्त कर दीं. दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने 42.4 ओवर में 102 रन देकर 7 विकेट झटके, जो इस मैच में अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन रहा. उनके अलावा साइमन हार्मर ने 2 विकेट लिए जबकि कागिसो रबाडा को 1 सफलता मिली. पाकिस्तान की पारी खत्म होने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी की शुरुआत की। हालांकि पहले ही ओवर में शाहीन अफरीदी ने शानदार लय दिखाई. अभी तक के खेल में दक्षिण अफ्रीका ने बिना विकेट खोए 0 रन बनाए हैं, और टीम पाकिस्तान से 333 रन पीछे है

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, डेवोन कॉनवे ने खेली धमाकेदार पारी ; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

VIDEO: काबुल के रिहैब सेंटर पर पाकिस्तान का बड़ा एयरस्ट्राइक, 400 से ज्यादा मौतें, तालिबान ने बताया मानवता के खिलाफ अपराध

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\