पाकिस्तानी प्रशंसक ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को अपने देश में खेलने के लिए दिया आमंत्रण
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को पाकिस्तान में खेलने के लिए आमंत्रित किया गया है. कोहली को यह आमंत्रण यहां पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हुए आखिरी टी-20 मैच के दौरान मिला. गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मैच में एक प्रशंसक ने प्लेकार्ड पर लिखा था कोहली हम चाहते हैं कि आप पाकिस्तान में आकर खेलें.
लाहौर: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को पाकिस्तान (Pakistan) में खेलने के लिए आमंत्रित किया गया है. कोहली को यह आमंत्रण यहां पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हुए आखिरी टी-20 मैच के दौरान मिला. राजनीतिक तनाव के कारण भारत और पाकिस्तान ने लंबे समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है. यह दोनों सिर्फ आईसीसी के टूर्नामेंट में ही खेलती हैं. आखिरी बार यह दोनों टीमें इसी साल इंग्लैंड में खेले गए वनडे विश्व कप में भिड़ी थीं.
विश्व क्रिकेट में बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाने वाले कोहली अभी तक पाकिस्तान की जमीं पर एक भी मैच नहीं खेले हैं. गद्दाफी स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मैच में एक प्रशंसक ने प्लेकार्ड पर लिखा था, "कोहली हम चाहते हैं कि आप पाकिस्तान में आकर खेलें."
यह भी पढ़ें : विराट कोहली की कप्तानी में निखरे ये तीन गेंदबाज, विपक्षी बल्लेबाजों को नहीं दिया मैदान में टिकने
पाकिस्तानी टीम की बल्लेबाजी की मुख्य कड़ी बाबर आजम भी कोहली के बड़े प्रशंसक हैं और कई बार इस बात को वह खुले तौर पर कबूल कर चुके हैं. भारत इस समय अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त है, जिसका दूसरा मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में गुरुवार से शुरू हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2019 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

