बदहाल पाकिस्तान का पूर्व खिलाड़ी फजल शुभन पिक अप वाहन चलाने के लिए मजबूर, मोहम्मद हफीज ने पीसीबी को लपेटा

वीडियो में शुभन कह रहे हैं, "हां, मैं भाड़े के लिए यह पिक अप वाहन चलाता हूं. यह सीजन के हिसाब से किया जाने वाला काम है. कई दिन बहुत काम होता है और कई बार कुछ भी नहीं होता."

पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेटर फजल शुभन (Photo Credits: IANS)

पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेटर फजल शुभन का पिक अप वाहन चलाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नए मॉडल को आड़े हाथों लिया है जिसमें देश में क्रिकेट को बदलने की बात कही गई है. पाकिस्तान के एक पत्रकार ने शुभन का एक वीडियो वायरल किया है जिसमें यह घरेलू क्रिकेटर अपने संघर्ष की गाथा को बयां कर रहा है. इस वीडियो के बाद हफीज ने पीसीबी के नए मॉडल पर सवालिया निशान खड़े किए हैं.

हफीज ने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा है, "बहुत बुरी बात है. इनकी तरह कई और खिलाड़ी परेशान हैं. नए सिस्टम के तहत सिर्फ 200 खिलाड़ियों पर ध्यान दिया जाएगा लेकिन हजारों खिलाड़ी और मैनेजेमेंट स्टाफ के पास नौकरी नहीं है जिसका कारण नया मॉडल है." उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि बेरोजगार क्रिकेट जगत की जिम्मेदारी कौन लेगा."

यह भी पढ़े:  पाकिस्तानी प्रशंसक ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को अपने देश में खेलने के लिए दिया आमंत्रण

वीडियो में शुभन कह रहे हैं, "हां, मैं भाड़े के लिए यह पिक अप वाहन चलाता हूं. यह सीजन के हिसाब से किया जाने वाला काम है. कई दिन बहुत काम होता है और कई बार कुछ भी नहीं होता." उन्होंने कहा, "मैंने पाकिस्तान के लिए खेलने के लिए काफी मेहनत की है. डिपार्टमेंटल क्रिकेट से हमें 100,000 का वेतन मिला है, लेकिन जब से डिपार्टमेंट्स बंद हुए हैं हमें 30,000-35,000 का वेतन मिलता है जो जीने के लिए पार्यप्त नहीं है."

वह कहते हैं, "मैं भाग्याशाली हूं कि मेरे पास अभी यह नौकरी है क्योंकि जिस तरह की चीजें हैं उससे किसे पता कि कल मेरे पास यह हो या नहीं. हमारे पास कोई विकल्प नहीं है. हमें अपने बच्चों के लिए कुछ करना होगा."

शुभन ने घरेलू क्रिकेट में 40 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 2,301 रन बनाए हैं। वह लिस्ट-ए में भी 29 मैच खेल चुके हैं और 659 रन बना चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड