Fact Check: पाकिस्तानी गेंदबाज Haris Rauf की पत्नी का इस्लामाबाद में एक्सीडेंट, हुई मौत? जानें वायरल दावे का सच

सोशल मीडिया पर एक फेक न्यूज भी शेयर की गई, जिसमें दावा किया गया कि हारिस रऊफ की पत्नी, मोजना मसूद मलिक की पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक सड़क एक्सीडेंट में मौत हो गई है.

Haris Rauf Wife Accident Fact Check

Haris Rauf's Wife Accident Fact Check: एशिया कप 2025 के सुपर 4 मैच (Asia Cup 2025) के दौरान पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ ने बाउंड्री लाइन पर एक 'प्लेन क्रैश होने' का इशारा किया, जिसे भड़काऊ माना गया. इसके जवाब में भारतीय क्रिकेट फैन्स ने स्टेडियम में 'कोहली... कोहली' के नारे लगाए. क्योंकि विराट कोहली (Virat Kohli) ने 2022 T20 World Cup में रऊफ की गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए थे. इस घटना के बाद से ही भारतीय क्रिकेट फैन्स लगातार रऊफ को ट्रोल कर रहे हैं.

इस बीच, सोशल मीडिया पर एक फेक न्यूज भी शेयर की गई, जिसमें दावा किया गया कि हारिस रऊफ की पत्नी, मोजना मसूद मलिक (Mozna Masood Malik) की पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक सड़क एक्सीडेंट में मौत हो गई है.

ये भी पढें: Fact Check: पाकिस्तानी खिलाड़ियों की आलोचना वाली एंडी पाइक्रॉफ्ट की एक्स पोस्ट वायरल! क्या एशिया कप से मैच रेफरी को हटाने की मांग के बाद लिया बदला?

हारिस रऊफ की पत्नी का आज इस्लामाबाद में एक्सीडेंट हो गया?

कोई भी विश्वसनीय स्रोत इस बात की पुष्टि नहीं करता

हारिस रऊफ की पत्नी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्या लिखा?

वायरल दावे की जांच में क्या पता चला?

इस दावे की जांच के लिए 'एक्स' के एआई चैटबॉट 'Grok' पर सवाल पूछा गया. Chatbot ने इस दावे को झूठा बताते हुए साफ तौर पर कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. इसके अलावा, किसी भी पाकिस्तानी मीडिया संस्थान ने ऐसी कोई खबर प्रकाशित नहीं की. इस तरह से जांच से पता चला कि हारिस रऊफ की पत्नी की दुर्घटना या मृत्यु की खबर पूरी तरह से झूठी है. यह सोशल मीडिया पर फैलाया गया एक झूठा दावा है, जिसका कोई सबूत नहीं है.

दरअसल, यह विवाद हारिस रऊफ और उनकी पत्नी की सोशल मीडिया गतिविधियों से जुड़ा है, किसी दुर्घटना से नहीं.

हारिस रऊफ की पत्नी क्यों हुईं ट्रोल

दरअसल, मैच के बाद, हारिस रऊफ की पत्नी मोजना मसूद मलिक ने अपने पति की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह '6-0; का इशारा कर रहे थे. उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, 'मैच हार गए, लेकिन जंग जीत गए' इस पोस्ट ने आग में घी डालने का काम किया और भारतीय यूजर्स ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना की.

एशिया कप 2025 के सुपर 4 मैच (Super 4 matches of Asia Cup 2025) में पाकिस्तान को भारत से करारी हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया ने 6 विकेट से मैच जीतकर पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. हालांकि, तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने मैच में अपनी टीम के लिए सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए. वहीं, मैच के दौरान उनकी हरकतों ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया.

 

Share Now

संबंधित खबरें

'अक्खा दुनिया एक तरफ, मेरा भारत एक तरफ': Asia Cup 2025 का फाइनल जीतने पर बोले Varun Chakraborty, फैन्स ने पाकिस्तान पर कसा तंज

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड