PAKW vs SCOW ICC Women's World Cup Qualifier 2025 Live Streaming: महिला विश्व कप क्वालीफायर में स्कॉटलैंड से भिड़ेगी पाकिस्तान क्रिकेट टीम, जानिए कब, कहाँ और कैसे देखें लाइव प्रसारण

पाकिस्तान महिला बनाम स्कॉटलैंड महिला ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 क्वालिफायर के डिजिटल राइट्स नए ब्रांड नाम JioStar के पास हैं. भारत में दर्शक इस टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को JioHotstar ऐप और वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं. आप 2025 महिला विश्व कप क्वालिफायर का सीधा प्रसारण भारत में FanCode पर देख सकते हैं.

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम(Credit: X/@TheRealPCBMedia)

Pakistan Women's National Cricket Team vs Scotland Women's National Cricket Team: पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर(ICC Women's World Cup Qualifier) 2025 चौथा मुकाबला  11 अप्रैल(शुक्रवार) को लाहौर(Lahore) के लाहौर सिटी क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड(Lahore City Cricket Association Ground) में खेला जाएगा. पाकिस्तान ने जीत के साथ शुरुआत की, जहां उन्होंने आयरलैंड की कड़ी टक्कर के बावजूद 38 रनों से मुकाबला अपने नाम किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन मुनीबा अली (32) और सिदरा अमीन (51) ने पारी को संभाला. इसके बाद आलिया रियाज़ ने 52 रनों की तूफानी पारी खेली और पाकिस्तान ने 217 रन बनाए. आयरलैंड के लिए जेन मैगुइर ने 3 विकेट लेकर सबसे प्रभावी गेंदबाज़ी की. लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की ओर से गैबी लुईस (44) और एमी हंटर ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन नशरा संधू और डायना बेग की शानदार गेंदबाज़ी ने पाकिस्तान को मैच में वापस ला दिया। डायना ने 4 विकेट लेकर पाकिस्तान की जीत सुनिश्चित की. यह भी पढ़ें: आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर में भिड़ेगी पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत ये 6 टीमें, जानें कब कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को चौंकाते हुए 11 रनों से शानदार जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्कॉटलैंड की ओर से सारा ब्रायस (55) और मेगन मैक्कॉल (45) ने मजबूत साझेदारी की और टीम को 244 रन तक पहुँचाया. वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज ने 4 विकेट लिए और फिर बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया. मैथ्यूज ने ज़ैदा जेम्स (45) के साथ पारी को आगे बढ़ाया और खुद 114* रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन चोट के बावजूद अंत तक लड़ती रहीं. हालांकि, स्कॉटलैंड की अब्ताहा मकसूद ने आखिरी समय पर अलीया अलीन को आउट कर मैच का पासा पलट दिया और मैथ्यूज की शतकीय पारी व्यर्थ चली गई.

पाकिस्तान महिला बनाम स्कॉटलैंड महिला आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर, 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर 2025 चौथा मुकाबला  11 अप्रैल(शुक्रवार) को लाहौर(Lahore) के लाहौर सिटी क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 AM से खेला जाएगा. जिसका टॉस 09:30 AM को होगा.

भारत में पाकिस्तान महिला बनाम स्कॉटलैंड महिला ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 क्वालिफायर का लाइव टेलीकास्ट कैसे देखें?

 भारत में पाकिस्तान महिला बनाम स्कॉटलैंड महिला ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 क्वालिफायर के आधिकारिक ब्रॉडकास्ट पार्टनर Star Sports Network हैं. वे Star Sports के टीवी चैनलों पर इस टूर्नामेंट का लाइव टेलीकास्ट उपलब्ध कराएंगे. वहीं, पाकिस्तान महिला बनाम स्कॉटलैंड महिला ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 क्वालिफायर 2025 को ऑनलाइन देखने के विकल्प नीचे स्क्रॉल करके पाए जा सकते हैं.

भारत मेंपाकिस्तान महिला बनाम स्कॉटलैंड महिला ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 क्वालिफायर की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

पाकिस्तान महिला बनाम स्कॉटलैंड महिला ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 क्वालिफायर के डिजिटल राइट्स नए ब्रांड नाम JioStar के पास हैं. भारत में दर्शक इस टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को JioHotstar ऐप और वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं. आप 2025 महिला विश्व कप क्वालिफायर का सीधा प्रसारण भारत में FanCode पर देख सकते हैं. इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जहां दर्शक मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप के जरिए मैचों का आनंद ले सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड