Pakistan vs West Indies Test Series 2025 Schedule: वेस्टइंडीज की टीम 18 साल बाद पाकिस्तान में खेलेगी टेस्ट सीरीज, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 16 जनवरी से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अपने टीम का ऐलान भी कर दिया है. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम 18 साल बाद पाकिस्तान में अपनी पहली टेस्ट सीरीज के लिए सोमवार 6 जनवरी को को इस्लामाबाद पहुंची.

PAK vs WI (Photo: @TheRealPCB/@windiescricket)

Pakistan National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Test Series 2025: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच 16 जनवरी से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अपने टीम का ऐलान भी कर दिया है. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम 18 साल बाद पाकिस्तान में अपनी पहली टेस्ट सीरीज के लिए सोमवार 6 जनवरी को को इस्लामाबाद पहुंची. वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2006 में टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था. हालांकि इस बीच वह दो सफेद गेंद के मैचों के लिए भी पाकिस्तान का दौरा कर चुकी है.

यह भी पढें: IND W vs IRE W ODI Series 2025: आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हरमनप्रीत कौर और रेणुका सिंह को दिया गया आराम, स्मृति मंधाना करेंगी कप्तान, यहां देखें कार्यक्रम और टीम

मेहमान टीम 17 जनवरी से मुल्तान में पहला टेस्ट 16 जनवरी जनवरी से खेलिगी. लेकिन इससे पहले 10 जनवरी से वे इस्लामाबाद में पाकिस्तान शाहीन्स के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी. आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 के चक्र में यह दोनों टीमें अपनी आखिरी सीरीज खेलेंगी. हालांकि यह सीरीज दोनों टीमों के लिए अपने खेल को और बेहतर करने की होगी क्योंकि दोनों टीमों आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की फाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाई.

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट कार्यक्रम

पहला टेस्ट, गुरुवार 16 जनवरी से सोमवार 20 जनवरी, नेशनल स्टेडियम, कराची

दूसरा टेस्ट, शुक्रवार 24 जनवरी से मंगलवार 28 जनवरी, मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, मुल्तान

वेस्टइंडीज की टीम: क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), एलिक अथानाज़े, कीसी कार्टी, जोशुआ दा सिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स, कावेम हॉज, टेविन इमलाच, आमिर जंगू, मिकाइल लुइस, गुडाकेश मोटी, एंडरसन फिलिप, केमर रोच, जेडन सील्स, केविन सिंक्लेयर और जोमेल वारिकन.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड