क्रिकेट

IND W vs IRE W ODI Series 2025: आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हरमनप्रीत कौर और रेणुका सिंह को दिया गया आराम, स्मृति मंधाना करेंगी कप्तान, यहां देखें कार्यक्रम और टीम

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 10 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को आयरलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय महिला टीम की घोषणा की है.

IND W vs IRE W ODI Series 2025: आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हरमनप्रीत कौर और रेणुका सिंह को दिया गया आराम, स्मृति मंधाना करेंगी कप्तान, यहां देखें कार्यक्रम और टीम
भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Photo credit: X @BCCIWomen)

Indian Women National Cricket Team vs Ireland Women National Cricket Team: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 10 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को आयरलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय महिला टीम की घोषणा की है. इस सीरीज में कप्तान हरमनप्रीत कौर को तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर के साथ आराम दिया गया है. हरमनप्रीत की अनुपस्थिति में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगी, जबकि ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा उनकी उपकप्तान होंगी. तीन मैचों की सीरीज 10 जनवरी से शुरू होगी और तीनों मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जाएंगे.

यह भी पढें: Rishi Dhawan Retirement: ऋषि धवन ने व्हाइट बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, भारत के लिए खेले इतने मैच, यहां देखें करियर

भारतीय महिला टीम इस सीरीज में वेस्टइंडीज की महिलाओं के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में शानदार जीत के बाद उतरेगी. टीम इंडिया ने टी20 सीरीज 2-1 से जीती और वनडे सीरीज में 3-0 से वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप किया. बता दें भारत और आयरलैंड के बीच आईसीसी चैम्पियनशिप के अंतर्गत खेली जायेगी. आयरलैंड आईसीसी वनडे रैंकिंग में 11वें स्थान पर है. जबकि भारतीय टीम तीसरे स्थान पर है.

तीनों वनडे मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में होंगे (पूरा कार्यक्रम)

नंबर तारीख दिन समय मैच कार्यक्रम का स्थान
1 10 जनवरी 2025 शुक्रवार 11.00 बजे सुबह भारतीय समयानुसार पहला वनडे निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट
2 12 जनवरी 2025 रविवार 11.00 बजे सुबह भारतीय समयानुसार दूसरा वनडे निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट
3 15 जनवरी 2025 बुधवार 11.00 बजे सुबह भारतीय समयानुसार तीसरा वनडे निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट

दोनों टीमों की स्क्वाड 

भारतीय टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, राघवी बिस्ट , मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवेर, तितास साधु, साइमा ठाकोर, सयाली सतघरे

आयरलैंड टीम: गैबी लुईस (कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रीली, अलाना डाल्ज़ेल, लौरा डेलानी, जॉर्जिना डेम्पसी, सारा फोर्ब्स, अरलीन केली, जोआना लॉगरन, एमी मैगुइरे, लिआ पॉल, ओरला प्रेंडरगैस्ट, ऊना रेमंड-होए, फ्रेया सार्जेंट, रेबेका स्टोकेल

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2025 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).