Pakistan vs West Indies, 2nd Test Match Key Players To Watch Out: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच कल से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

बता दें कि पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 55 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है. पाकिस्तान ने 54 में से 22 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि वेस्टइंडीज ने 18 टेस्ट मैच अपने नाम किए है. इसके अलावा 15 मैच ड्रा पर समाप्त हुए है. आकंड़ों से पता चलता है पाकिस्तान की टीम ज्यादा मजबूत है. पाकिस्तान को अपने घर में सीरीज क्लीन स्वीप करने की चाहत होगी.

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज(Photo: @windiescricket/@TheRealPCB)

Pakistan National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 2nd Test Match Key Players To Watch Out: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा और आखिरी मुकाबला कल यानी 25 जनवरी से खेला जाना हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्तान (Multan) के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम (Multan Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबला जा टॉस साढ़े नौ बजे होगा. पहले टेस्ट में शान मसूद की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 127 रन से मुकाबला जीत लिया था. ऐसे में दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज जोरदार वापसी कर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी जबकि, पाकिस्तान की टीम सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी. इस सीरीज में पाकिस्तान की कमान शान मसूद (Shan Masood) के हाथों में हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई क्रैग ब्रैथवेट (Kraigg Brathwaite) कर रहे हैं. Pakistan vs West Indies, 2nd Test Match Winner Prediction: दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को हराकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी वेस्टइंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम 18 साल बाद पाकिस्तान में अपनी पहली टेस्ट सीरीज खेल रहीं हैं. वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2006 में टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था. पहले टेस्ट में, पाकिस्तान का स्पिन-प्रधान गेंदबाजी आक्रमण उनकी सफलता की कुंजी था. 251 रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए, उन्होंने दूसरी पारी में वेस्टइंडीज को महज 123 रनों पर समेट दिया. ऑफ स्पिनर साजिद खान ने शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने दूसरी पारी में उल्लेखनीय पांच विकेट लिए और उपमहाद्वीपीय परिस्थितियों में मैच विजेता के रूप में अपनी प्रतिष्ठा जारी रखी. बल्लेबाजी लाइनअप ने कुशलता से योगदान दिया.

पहले टेस्ट में पाकिस्तान की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही थी. दोनों पारियों में पाकिस्तान की टीम 250 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई थीं. ऐसे में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील जैसे बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. नोमान अली और साजिद खान एक बार फिर अपना जलवा दिखा सकते हैं. वेस्टइंडीज टीम की बल्लेबाजी पहले टेस्ट पूरी तरह से फ्लॉप रही थी. दूसरे मुकाबले में अनुभवी क्रेग ब्रेथवेट से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. इसके अलावा मिकाइल लुइस, कावेम हॉज और एलिक अथानाज को भी बड़ी पारी खेलनी होगी. स्पिन गेंदबाज जोमेल वारिकन एक बार फिर कमाल करना चाहेंगे.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs WI Head To Head Records)

बता दें कि पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 55 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है. पाकिस्तान ने 54 में से 22 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि वेस्टइंडीज ने 18 टेस्ट मैच अपने नाम किए है. इसके अलावा 15 मैच ड्रा पर समाप्त हुए है. आकंड़ों से पता चलता है पाकिस्तान की टीम ज्यादा मजबूत है. पाकिस्तान को अपने घर में सीरीज क्लीन स्वीप करने की चाहत होगी.

इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

क्रैग ब्रैथवेट: वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने हाल के मुकाबलों में अपनी बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन किया है. क्रैग ब्रैथवेट ने पिछले 8 मैचों में 48.71 की औसत और 93.93 की स्ट्राइक रेट के साथ 341 रन बनाए हैं.

जोशुआ दा सिल्वा: वेस्टइंडीज के घातक बल्लेबाज जोशुआ दा सिल्वा ने पिछले 7 मैचों में 243 रन बनाए हैं. इस दौरान जोशुआ दा सिल्वा की औसत 48.6 और स्ट्राइक रेट 91.01 रही है. जोशुआ दा सिल्वा की आक्रामक बल्लेबाजी किसी भी स्थिति में टीम के लिए उपयोगी साबित होती है.

केमर रोच: गेंदबाजी में केमर रोच ने अपनी सटीकता से सभी को प्रभावित किया है. केमर रोच ने पिछले 4 मैचों में 6 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान केमर रोच की इकॉनमी मात्र 4.04 रही है.

बाबर आजम: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने हाल के मुकाबलों में अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है. बाबर आजम ने 7 मैचों में 64.83 की औसत और 107.16 की स्ट्राइक रेट के साथ 389 रन बनाए हैं. बाबर आजम की रन बनाने की क्षमता पाकिस्तान के टॉप आर्डर को मजबूती देती है.

साजिद खान: पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज साजिद खान ने पिछले 11 मैचों में 28 विकेट झटके हैं. इस दौरान साजिद खान की इकॉनमी 5.74 रही है. साजिद खान की फिरकी से विरोधी बल्लेबाजों को खेलने में मुश्किल होती है.

नोमान अली: पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज नोमान अली ने पिछले 7 मैचों में 5.04 की इकॉनमी और 14 विकेट अपने नाम किए हैं. नोमान अली की स्विंग और लेंथ बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण होती है.

दूसरे टेस्ट लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: शान मसूद (कप्तान), मुहम्मद हुरैरा, बाबर आजम, कामरान गुलाम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, साजिद खान, नोमान अली, खुर्रम शहजाद, अबरार अहमद.

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, कीसी कार्टी, केवम हॉज, एलिक अथानाज़े, जस्टिन ग्रीव्स, टेविन इमलाच (विकेटकीपर), गुडाकेश मोती, केविन सिंक्लेयर, जोमेल वारिकन, जेडेन सील्स.

Share Now

Tags

2025 Abrar Ahmed Babar Azam Best Fantasy Playing XI Dream PAK vs WI Dream11 Fantasy Playing XI Jomel Warrican Kamran Ghulam Khurram Shahzad Mohammad Rizwan Muhammad Hurraira Multan Multan Cricket Stadium Multan Pitch Report Multan Pitch Report And Stats Multan Weather Multan Weather Report Multan Weather Update Noman Ali pak vs west indies first test match pak vs wi pak vs wi 2025 PAK vs WI 2025 Mini Battle PAK vs WI 2025 Preview pak vs wi 2nd test PAK vs WI 2nd Test 2025 PAK vs WI 2nd Test 2025 Dream11 Team Prediction pak vs wi 2nd test 2025 live streaming PAK vs WI 2nd Test 2025 Mini Battle PAK vs WI 2nd Test 2025 Pitch Report PAK vs WI 2nd Test 2025 Preview PAK vs WI Dream11 Team Prediction PAK vs WI Head To Head PAK vs WI Head To Head Records PAK vs WI Key Players PAK vs WI Key Players To Watch Out pak vs wi live PAK vs WI Mini Battle PAK vs WI Preview pak vs wi test Pakistan national cricket team Pakistan National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Pakistan National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Test Pakistan National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Test 2nd Test 2025 Pakistan vs West Indies Pakistan vs West Indies 2025 Pakistan vs West Indies 2nd Test pakistan vs west indies 2nd test 2025 Pakistan vs West Indies 2nd Test Mini Battles pakistan vs west indies live pakistan vs west indies live 2nd test match pakistan vs west indies live streaming in india Pakistan vs West Indies Mini Battles pakistan vs west indies telecast in india pakistan vs west indies test sajid khan Salman Ali Agha Saud Shakeel Shan Masood Test Series West Indies cricket team West Indies Cricket Team Test टेस्ट सीरीज पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड रिकॉर्ड्स पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम फैंटेसी प्लेइंग इलेवन बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन मुल्तान मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

\