क्रिकेट

Pakistan vs Sri Lanka ICC Womens T20 World Cup 2024 Live Streaming: महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टक्कर, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 3 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा.

Pakistan vs Sri Lanka ICC Womens T20 World Cup 2024 Live Streaming: महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टक्कर, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
PAK vs SL (Photo: @OfficialSLC/@TheRealPCB)

Pakistan Women National Cricket Team vs Sri Lanka Women National Cricket Team ICC Womens T20 World Cup 2024 2nd Match Live Streaming: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 3 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. बता दें की दोनों टीमें ग्रुप ए में भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड के साथ है. पाकिस्तान की अगुआई फातिमा सना के हाथों में होगी. पाकिस्तान का प्रदर्शन अभ्यास मैचों में कुछ खास नहीं रहा. पाकिस्तान महिला टीम को अपने दोनों मैच में स्कॉटलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. यह भी पढें: Bangladesh vs Scotland ICC Womens T20 World Cup 2024 Live Streaming: महिला टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच टक्कर, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दूसरी ओर, श्रीलंका की कमान चमारी अथापथु के हाथों में होगी. श्रीलंका ने अभ्यास मैचों में शानदार प्रदर्शन किया. श्रीलंका ने स्कॉटलैंड और बांग्लादेश दोनों को हराया. वहीं, श्रीलंका की टीम ने एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया को हराकर जीत दर्ज की थी, जिससे श्रीलंका का आत्मविश्वास बढ़ा होगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. 

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा मैच पाकिस्तान महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच कब खेला जाएगा?

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा मैच पाकिस्तान महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच 3 अक्टूबर गुरुवार को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले होगा.

कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

बता दें की भारत आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किए जाएंगे. ऐसे में यहां से फैंस टीवी पर पाकिस्तान महिला बनाम स्कॉटलैंड महिला के बीच मुकाबले का लुफ्त उठा सकतें हैं. इसके अलावा डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

पाकिस्तान: आलिया रियाज़, मुनीबा अली (विकेटकीपर), सिदरा अमीन, गुल फ़िरोज़ा, ओमैमा सोहेल, सना फातिमा (कप्तान), तुबा हसन, सैयदा अरूब शाह, टी रुबाब, नाशरा संधू, सादिया इकबाल.

श्रीलंका: हासिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), हर्षिता मदावी, कविशा दिलहारी, विश्मी राजपक्षे, अमा कंचना, सुगंधिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी, सचिनी निसानसाला, चमारी अथापथु (कप्तान), इनोका राणावीरा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2024 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).